Connect with us

Punjab

Sidhu Moosewala के परिवार की सुरक्षा भी नहीं संभाल सकी इंस्टा क्वीन, अब बुरी फंसी कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर

Published

on

पंजाब पुलिस से बर्खास्त सीनियर महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर का विवादों से नाता कोई नया नहीं है, बल्कि पुलिस सेवा के दौरान भी वह ड्यूटी में लापरवाह रही है। पता चला है कि अमनदीप कौर को सिद्धू मूसेवाला के परिवार की सुरक्षा में तैनात किया गया था, लेकिन उनकी ड्यूटी में लापरवाही ने सुरक्षा व्यवस्था को खतरे में डाल देती थी।

इसी के चलते परिवार की सुरक्षा के इंचार्ज राजिंदर ने इस मुद्दे को अधिकारियों के समक्ष रखा तो उसे इस ड्यूटी से हटा दिया गया। इसी बीच रविवार को अमनदीप को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने सात दिन का रिमांड मांगा। लेकिन अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

खास बात यह है कि दो बार रिमांड पर लेने के बावजूद पुलिस अमनदीप से यह पता नहीं लगा पाई है कि वह हेरोइन कहां से लाती थी और किसे बेचती थी।

#image_title

अमनदीप कौर को दी गई थी सुरक्षा

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की मां जब बेटे को विदेश में जन्म देने के बाद भारत लौटीं तो परिवार की सुरक्षा के लिए अमनदीप कौर को अन्य पुलिस कर्मियों के साथ तैनात किया गया था। लेकिन वह किसी को भी मूसेवाला के घर आने से नहीं रोकती थी।

यही नहीं, उसका साथी बलविंदर सिंह उर्फ सोनू भी अक्सर उससे मिलने वहां पहुंच जाता था। ऐसे में परिवार की सुरक्षा को देखते हुए उसे करीब दो महीने बाद ही इस ड्यूटी से हटा दिया गया था।

बलविंदर की गिरफ्तारी के बाद खुलेंगे कई राज

हेरोइन के साथ अमनदीप की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इस मामले में उसके साथी बलविंदर सिंह को भी आरोपी बनाया है और उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। बता दें कि बलविंदर पहले एक इनोवा गाड़ी को एंबुलेंस के रूप में चलाता था जो करीब दो वर्ष से विराट ग्रीन कॉलोनी के पार्किंग में खड़ी थी।

#image_title

अमनदीप की गिरफ्तारी के अगले दिन ही यह गाड़ी कॉलोनी से गायब हो गई। पुलिस ने अमनदीप और सोनू के पिछले तीन महीनों की मोबाइल कॉल और लोकेशन डिटेल्स का विश्लेषण किया, जिसमें पता चला कि सोनू इस दौरान अमृतसर, फिरोजपुर, फाजिल्का, पटियाला, पीएपी जालंधर और यहां तक कि मुंबई तक यात्रा कर चुका है।

अमनदीप की गिरफ्तारी के अगले दिन अदालत परिसर में पत्नी से मारपीट करने के बाद से वह फरार है। पुलिस मान रही है कि बलविंदर की गिरफ्तारी के बाद कई राज खुलेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab27 seconds ago

मान सरकार का टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन, 7 करोड़ का माल जब्त; 3.5 करोड़ का जुर्माना

Punjab3 hours ago

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी का असर जारी

Punjab4 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

Punjab5 hours ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab5 hours ago

अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान