Connect with us

Punjab

Immigration Center के जरिए विदेश जाने के चाहवानों के लिए अहम खबर, होश उड़ा देगा मामला

Published

on

immigration center

पंजाब डेस्कः अगर आप भी  इमीग्रेशन सैंटर से संपर्क कर बच्चों से विदेश भेजने के चाहवान है तो सावधान हो जाए। दरअसल, बुढलाडा नजदीकी गांव रल्ली वासी एक व्यक्ति अपने पुत्र को विदेश भेजने के चक्कर में लाखों रुपए की ठगी का शिकार हो गया है। इस संबंधी मिली शिकायत पर कार्रवाई करते थाना शहरी बुढलाडा की पुलिस ने पती-पत्नी खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

ठग्गी का शिकार हुए हाकम सिंह वासी गांव रल्ली ने इस संबंधी पुलिस को बताया कि उसका पुत्र जगसीर सिंह (12वीं पास) विदेश जाना चाहता था, इस दौरान उन्होंने कासा इमीग्रेशन सैंटर बठिंडा के साथ संपर्क किया, जहां हाजिर पती-पत्नी ने मेरे पुत्र को विजटर वीजा पर आस्ट्रेलिया भेजने की बात कही व बताया इस पर कुल 18 लाख रुपए खर्च होंगे व यह पैसे वीजा लगने के बाद देने होंगे, जिस पर हम सहमत हो गए। इस उपरांत उन्होंने हमें फोन पर बताया कि जगसीर सिंह की वीजा लग गया है व पैसे तैयार रखो। 

पीड़ित हाकम सिंह ने आगे बताया कि उन्होंने हमसे 18 लाख रुपए हासिल कर लिए व हमें वीजा दे दिया लेकिन जब मेरा पुत्र दिल्ली एयर पर गया तो चैकिंग दौरान अधिकारियों ने बताया कि यह वीजा तो जाली है। इस संबंधी पीड़ित ने जिला पुलिस मुखी मानसा के पास शिकायत करके इंसाफ की मांग की। इस मामले की जांच करवाने उपरांत उनके द्वारा जारी आदेशों पर ए.एस.आई. दलजीत सिंह ने निरपजीत सिंह व उसकी पत्नी राजवीर कौर वासी गांव वांडर जिला मोगा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab25 mins ago

Punjab News: भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के 649वें प्रकाश पर्व पर वर्षभर चलने वाले राज्य स्तरीय समारोहों की शुरुआत की, 2027 में ऐतिहासिक 650वें प्रकाश पर्व की तैयारियों का हुआ आगाज़

Punjab35 mins ago

भगवंत सिंह मान सरकार ने Punjab के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने हेतु निवेश अभियान को और तेज किया

Punjab17 hours ago

अमरीका के कृषि वस्तुओ के लिए Zero-tax entry भारतीय किसानों को बर्बाद कर देगी, भाजपा अपना किसान विरोधी एजेंडा आगे बढ़ा रही है: धालीवाल

Uttar Pradesh18 hours ago

CM योगी के पास पहुंची मासूम की जिद; सैल्यूट, कविता और स्कूल एडमिशन के बीच दिखा मुख्यमंत्री का वात्सल्य

Haryana18 hours ago

हरियाणा CM सैनी ने बताई बजट की बारीकियां:बोले- केंद्रीय करों से 20 हजार 772 करोड़ मिलेंगे; विपक्ष गढ़ रहा झूठे आरोप