Connect with us

Punjab

Holidays: पंजाब में लगातार 3 सरकारी छुट्टियां, छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत

Published

on

मार्च महीने में पंजाब के लोगों को लगातार तीन सरकारी छुट्टियों की सौगात मिलने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार 21 मार्च (शनिवार) को ईद-उल-फितर के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन राज्य भर में स्कूल, कॉलेज और सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

PunjabKesari

इसके बाद 22 मार्च (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। वहीं, 23 मार्च (सोमवार) को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस के अवसर पर भी पंजाब सरकार द्वारा सरकारी छुट्टी घोषित की गई है।

इस तरह पंजाब में लगातार तीन दिन सरकारी अवकाश रहेगा, जिससे छात्रों, कर्मचारियों और आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। लगातार छुट्टियों के चलते लोग अपने पारिवारिक कार्यक्रमों और यात्राओं की योजना भी बना सकेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement