Connect with us

Punjab

किसान आंदोलन: दल्लेवाल के अनशन पर Gurmeet Khudian की सामने आई प्रतिक्रिया, फसल और शिक्षा पर भी दिया बयान

Published

on

खनूरी बॉर्डर पर 20 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल को लेकर पंजाब के कृषि मंत्री Gurmeet Khudian ने कहा कि किसानों का यह संघर्ष 2021 में भी लंबा चला था। उन्होंने कहा, “किसानों ने तब भी काफी मेहनत की थी। उनकी मांगें मानी तो गईं, लेकिन पूरी तरह लागू नहीं की गईं। हमें आज ऐसे ही किसान नेताओं की जरूरत है। मैं दल्लेवाल साहब से कहना चाहूंगा कि आपके जैसे नेतृत्व की बेहद आवश्यकता है।”

दिल्ली आंदोलन 2.0 के तहत किसानों का धरना आज 306वें दिन भी जारी है। किसान सुबह 11 बजे शंभू बॉर्डर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। वहीं, जगजीत सिंह दल्लेवाल का अनशन उनकी सेहत पर भारी पड़ रहा है।

तलवंडी साबो में नामांकन रद्द पर प्रतिक्रिया
नगर निगम चुनाव के तहत तलवंडी साबो में 31 लोगों के नामांकन रद्द होने के सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा, “हमने पंचायत चुनावों में किसी के साथ पक्षपात नहीं किया। हालांकि, इस मामले की स्थिति की मुझे जानकारी नहीं है।”

फसल खराब होने पर सलाह
पराली न जलाने और गेहूं की फसल खराब होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में फसल खराब होने की शिकायतें आई हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसी स्थिति में गेहूं की फसल में क्लोरो दवा का इस्तेमाल करना चाहिए। “हम इस मुद्दे पर भी ध्यान दे रहे हैं,” उन्होंने कहा।

सरकारी स्कूलों की सराहना
बठिंडा के एक सरकारी स्कूल में वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे कृषि मंत्री ने स्कूल की सराहना करते हुए कहा, “आज सरकारी स्कूल किसी भी प्राइवेट स्कूल से कम नहीं हैं।” उन्होंने स्कूल को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। इस कार्यक्रम में बठिंडा शहरी विधायक जगरूप सिंह गिल भी मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab5 hours ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National5 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National5 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab7 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab7 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं