Connect with us

Punjab

Gun Point पर बुजुर्ग दुकानदार से लूट, दहशत का माहौल

Published

on

संगरूर : स्थानीय धूरी रोड पर मोटरसाइकिल सवार 2 लुटेरे बंदूक की नोक पर बुजुर्ग दुकानदार को लूटकर फरार हो गए, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संगरूर के धुरी रोड स्थित वैली कॉलोनी के रहने वाले अमृतलाल पुत्र प्रकाश चंद ने बताया कि उनकी धूरी रोड पर किराने की दुकान है। कल देर शाम मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवक उनकी दुकान पर आए और सिगरेट और खाने-पीने का सामान लिया। इस दौरान वह दोनों बाहर खड़े होकर सिगरेट पीने लगे।

इसी बीच एक युवक दुकान के अंदर आया और पिस्तौल दिखाकर उन्हें धमकाया और 30-35 हजार रुपए लूटकर फरार हो गया। इस संबंध में थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन रोजाना हो रही लूट की वारदातों से दुकानदार दहशत में हैं। दुकानदारों ने मांग की कि सी.एम. सिटी होने के कारण संगरूर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जानी चाहिए ताकि दुकानदार बिना किसी डर के काम कर सकें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 hours ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National5 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National5 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab6 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab6 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं