Connect with us

Chandigarh

पंजाब में फिर एनकाउंटर: तरनतारन में सीआईए स्टाफ और गैंगस्टर्स राजू शूटर के बीच फायरिंग, लगी दो गोली

Published

on

तरनतारन में गुरुवार रात को पुलिस एनकाउंटर हुआ। सीआईए स्टाफ की टीम और गैंगस्टर व उसके साथी के बीच फायरिंग हुई। जिसमें गैंगस्टर को गोलियां लगी। इसके बाद उसे और उसके साथी को पुलिस ने पकड़ लिया। गैंगस्टर को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पकड़े गए गैंगस्टर की पहचान चरणजीत उर्फ राजू शूटर निवासी गांव संघा के रूप में हुई है। जबकि उसके साथी की पहचान परमिंदरदीप सिंह निवासी गांव इब्बन के रूप में हुई है।

देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि राजू शूटर अपने साथी के साथ बाइक पर वारदात को अंजाम देने के लिए इलाके में घूम रहा है। पुलिस ने सूचना के बाद गुरुद्वारा बीड साहिब से गांव कसेल को जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान बाइक पर दो लोग आए। दोनों को रुकने का इशारा किया गया तो उन्होंने पुलिस पर चार गोलियां चला दीं। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें एक बदमाश को दो गोलियां लगी।

जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर राजू शूटर पर 8 मामले दर्ज हैं। उसने दो माह पहले गांव ढोटीया में सरकारी बैंक लूटने में विफल रहने पर एएसआई बलविंदर सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया था।

 डीएसपी तरसेम मसीह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गाड़ी पर भी 2 गोलियां लगी हैं, जबकि दो पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बचे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab41 seconds ago

भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई

Punjab9 mins ago

अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता, युद्ध खत्म करने के लिए MoU पर हस्ताक्षर

Punjab21 mins ago

बैंक PO एवं LIC/GIC परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा; आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जून

Punjab30 mins ago

विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान: 15 करोड़ भारतीयों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता; पंजाब में मानसिक रोगों का मुफ्त इलाज मिल रही

Punjab17 hours ago

घर-घर पहुंचीं 437 सरकारी सेवाएं, ‘भगवंत मान सरकार- तुहाडे द्वार’ योजना से बदली सेवा व्यवस्था