Connect with us

Punjab

विदेश से चल रहे Drug Racket का पर्दाफाश, 2 तस्कर काबू

Published

on

अमृतसर : अमृतसर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए विदेश से चलाए जा रहे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस संबंधी प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि इस्लामाबाद इलाके से 2 आरोपियों को हेरोइन की बड़ी खेप व अन्य सामान सहित काबू किया है। आरोपियों की पहचान संदीप सिंह लाडी व रौशन के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 22 व 26 वर्ष के करीब है, जोकि 12 वीं पास हैं।

इनके कब्जे से 19 किलो हेरोइन, 23 लाख ड्रग मनी, 7 पिस्टल, ड्रोन बरामद व नोट गिनने वाली मशीन बरामद की है। आरोपी पाकिस्तान से भारत में हथियार व नशे की तस्करी करते थे। उक्त तस्करी का नेटवर्क अमेरिका में बैठा मनप्रीत उर्फ मन्नू महावा चला रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी मनप्रीत मन्नू द्वारा पाकिस्तान से हेरोइन व हथियारों की बड़ी खेप मंगवाई है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर के इस्लामाबाद इलाके में सर्च अभियान चलाकर उक्त आरोपियों खेप पहुंचने समय गिरफ्तार कर लिया।

जांच दौरान सामने आया कि मनप्रीत मन्नू ने उक्त तस्करों को एक घर भी लेकर दिया गया था। इस मामले में संबंधी जानकारी पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने भी ट्वीट के जरिए दी है। उनका कहना है कि इस मामले में बैक वर्ड व फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?