Connect with us

Punjab

BJP युवा मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष और भाई के खिलाफ हत्या की साजिश का मामला दर्ज

Published

on

शुक्रवार को गांव औलख में रेत के पैसे लेने को लेकर हुए विवाद में गोलियां चला कर ट्रक चालक को घायल करने के मामले में सदर मलोट पुलिस ने दुकानदार और उसके भाई के खिलाफ इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

गौरतलब है कि औलख निवासी कुलविंदर सिंह पुत्र जोरा सिंह ने गांव औलख में रेत और सीमेंट बेचने वाले मुनीष कुमार और उसके भाई हरीश कुमार से करीब 18 हजार रुपए बकाया लेने थे। जब वह पैसे लेने के लिए दुकान पर गया तो विवाद के दौरान मनीष कुमार ने उस पर गोली चला दी। इस संबंध में गुरप्रीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह ढाणी ने पुलिस को दर्ज कराए गए बयान में कहा कि उसके मामा ससुर कुलविंदर सिंह के पास ट्रक है। उसने औलख में दुकानदार मुनीष कुमार छाबड़ा पुत्र राज कुमार निवासी नजदीक बहादुरचंद फैक्टरी मलोट और उसके भाई हरीश कुमार की दुकान पर रेत दी थी, जिसके लिए उसे करीब 18 हजार रुपए बकाया लेने थे। 26 जनवरी को कुलविंदर सिंह ने फोन पर पैसे मांगे तो उक्त दुकानदार से बहस हो गई। दुकानदार ने उसे फोन कर दुकान से पैसे लेने के लिए बुलाया। जिसके बाद वादी गुरप्रीत सिंह अपने मामा ससुर कुलविंदर सिंह के साथ छाबड़ा बिल्डिंग मैटेरियल और पैसे लेने गया तो मुनीष कुमार और हरीश कुमार ने उस पर हमला कर दिया। मुनीश कुमार ने डब से अपनी रिवॉल्वर निकाली और उस पर गोलियां चला दीं जो कुलविंदर सिंह के सिर और पेट में लगीं। गोलियां चलाने के बाद मनीष कुमार और हरीश कुमार मौके से भाग गए। घायल कुलविंदर सिंह को पहले मलोट सरकारी अस्पताल और फिर फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 

इस मामले पर सदर मलोट पुलिस ने मनीष कुमार छाबड़ा और उसके भाई हरीश कुमार पुत्रन राज कुमार निवासी बहादुर चंद फैक्टरी नजदीक मलोट के खिलाफ एफ.आई.आर. नंबर 12 दिनांक 27/1/24 अ/धा 323, 307,506,34आईपीसी, 25/ 27/54 /59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि इस मामले में नामजद मुनीष कुमार छाबड़ा 5 साल से पूर्व डिप्टी स्पीकर के बेटे के यहां निजी सहायक के तौर पर काम कर रहे हैं और उसके बाद वह बी.जे.पी. में शामिल हो गए। उन्हें भाजपा ने ब्लॉक मलोट के युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, इस मामले की जांच ए.एस.आई. प्रभजोत सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने अभी तक किसी भी नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Haryana34 mins ago

‘टटीहरी’ गाने को लेकर विवाद: Haryana महिला आयोग ने रैपर बादशाह के खिलाफ गिरफ्तारी के निर्देश दिए

National40 mins ago

पंजाब का इंफ्रॉस्ट्रक्चर निवेश के लिए बेहतर:मोहाली में प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट में बोले CM मान- सरकार देगी सुविधाएं

National5 hours ago

Mohali में प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट शुरू: मिडिल ईस्ट को छोड़ कई देशों के उद्यमी ले रहे भाग, CM Mann ने किया उद्घाटन।

National6 hours ago

भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने मंडोली के मैकेनिक को 90,000 के संभावित इलाज खर्च से बचाया

National7 hours ago

अदालत द्वारा ईमानदारी साबित होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने CM भगवंत सिंह मान के साथ सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका