Connect with us

Punjab

Punjab में तेज आंधी-तूफान का अलर्ट: कई जिलों में 5 मई तक बारिश, बिजली गिरने और 80 KM/H तक तेज हवाओं की चेतावनी।

Published

on

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र ने Punjab के कई जिलों के लिए आगामी दिनों में खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। 5 मई 2025 तक तेज हवाएं (40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार), बिजली गिरने और धूलभरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

हाल ही में अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट में तेज हवाएं (20–30 किमी/घंटा) और धूलभरी आंधी आई, साथ ही बारिश भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने चेताया है कि पटियाला, मोहाली, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट में आने वाले कुछ दिनों में तेज आंधी-तूफान (स्क्वॉल) जैसे हालात बन सकते हैं, जिसमें हवाओं की रफ्तार 80 किमी/घंटा से ज्यादा हो सकती है।

यह स्थिति फसलों, कच्चे मकानों, पेड़ों और बिजली लाइनों के लिए खतरा बन सकती है। लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

तापमान की स्थिति

राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2°C कम दर्ज किया गया है। हालांकि यह सामान्य सीमा के भीतर है, लेकिन कुछ स्थानों पर गर्मी तेज बनी हुई है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 41.2°C रिकॉर्ड किया गया। रात हुई बारिश के बाद पूरे Punjab के शहरों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

अगले 4 दिन धूल भरी आंधियों की आशंका

2 मई: Punjab के कुछ दक्षिणी और पूर्वी जिलों में स्थिति सामान्य, लेकिन शेष जिलों में तेज रफ्तार धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।
3 और 4 मई: फिर से अधिकांश जिलों में तेज हवाओं, बिजली गिरने और धूलभरी आंधी की संभावना हैं।
5 मई: आंशिक राहत, परंतु कुछ जिलों में धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी जारी रहेगी।

पंजाब के शहरों का मौसम

अमृतसर – आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 25 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर- आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 25 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

लुधियाना- आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 26 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पटियाला- ,आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 25 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

मोहाली- आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 27 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग