Connect with us

Punjab

मान सरकार लेकर आई नई स्कीम, अब पंजाब के लोगों को घर बैठे मिलेंगी ये सुविधाएं

Published

on

पंजाब डेस्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज वीरवार को राज्य सरकार लोगों को घर बैठे नागरिक सेवाएं प्रदान करने के लिए 10 दिसंबर को ‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ योजना शुरू करने जा रही। श्री फतेहगढ़ साहिब और बस्सी पठाणा के सांझ केंद्रों के औचक दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को सुचारु और आसान तरीके से ये सेवाएं मुहैया कराने के मकसद से यह कदम उठाया गया है। सी.एम. मान ने कहा कि घर-घर सेवाएं उपलब्ध कराने की इस पहल से लोगों को सरकारी सेवाओं तक सीधी और आसान पहुंच मिलेगी। इस पहल के तहत राज्य भर में जन्म और मृत्यु, आय, निवास, जाति और पेंशन प्रमाण पत्र, बिजली बिलों का भुगतान और अन्य सेवाएं घर-घर प्रदान की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल करके अपनी सुविधा के अनुसार समय देकर इन सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। आवेदक को संबंधित सेवा लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज, शुल्क और अन्य शर्तों के बारे में सूचित किया जाएगा, जिसके लिए आवेदक को एक एसएमएस प्राप्त होगा, जिसके माध्यम से आवश्यक दस्तावेज दिनांक और समय के बारे में जाना जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि तय समय के अनुसार विशेष रूप से प्रशिक्षित कर्मचारी टैबलेट लेकर संबंधित आवेदक के घर या कार्यालय में जाएंगे और सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर फीस जमा कराएंगे। इसके अलावा आवेदक को एक एक्सेस रसीद दी जाएगी, जिसके माध्यम से वह अपने आवेदन की चल रही प्रक्रिया के बारे में जान सकेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की