Connect with us

Punjab

पुलिस ने आधी रात में युवकों को दबोचा, पुल पर कर रहे थे यह कारनामा

Published

on

डैस्क पंजाब: पंजाब के लुधियाना में देर रात पुल पर जान जोखिम में डालकर वीडियो बनाने वाले रसूखदारों पर पुलिस ने छापा मारा है। थाना कोतवाली की पुलिस ने जगराओं पुल से सलेम टाबरी की ओर जाने वाले एलिवेटेड पुल पर घंटाघर के सामने वीडियो बना रहे 3 युवकों और एक लड़की को काबू किया है। जानकारी के अनुसार वहां लड़की का पिता भी साथ था। पुलिस की कार्रवाई के बाद लड़की के पिता ने पुलिस से माफी मांग ली, जिसके बाद पुलिस ने लड़की को चेतावनी देकर छोड़ दिया। गौरतलब है कि इस ब्रिज पर रोजाना करीब 50 से 70 इंफ्लुएंजर अपनी जान जोखिम में डालकर वीडियो बनाते हैं।

दरअसल, किसी ने पुलिस को सूचना दी थी कि घंटा घर के सामने पुल पर कुछ लोग जान जोखिम में डालकर वीडियोग्राफी कर रहे हैं। इस पर थाना कोतवाली के एस.एच.ओ. गगनदीप सिंह ने मौके पर पी.सी.आर. दस्ता भेजा। पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली और पुल के दोनों तरफ घेराबंदी कर वीडियो बना रहे युवकों को दबोच लिया। जिसके बाद पुलिस युवकों को थाने ले गई।

क्या कहना है पुलिस का

पुलिस का कहना है कि कई वाहन चालकों को पुलिसकर्मी सड़कों पर वीडियोग्राफी करने से भी रोकते हैं। कई बार रील बनाते वक्त लोगों को यहां से भगाया गया है। आने वाले समय में सड़कों पर वीडियोग्राफी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि उन्हें जान जोखिम में डालकर ऐसी वीडियोग्राफी करने से बचना चाहिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 hours ago

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में मौसम का बदलेगा मिजाज, अगले 4 दिन बारिश और आंधी का अलर्ट; पंजाब-हरियाणा में भी राहत के आसार

Punjab7 hours ago

भगवंत मान सरकार ने सनातन धर्म के लिए जितना काम किया, आज तक किसी सरकार ने नहीं किया- केजरीवाल

public8 hours ago

अकाली बेअदबी विरोधी एक्ट का विरोध कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उन्हें अपने पिछले गुनाहों की कीमत चुकानी पड़ेगी: CM भगवंत सिंह मान

Punjab8 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने पवित्र नगरी अमृतसर को दिया बड़ा तोहफा, नवां सुल्तान विंड फ्लाईओवर जनता को समर्पित; पारदर्शी प्रक्रिया से 11.52 करोड़ रुपये की बचत हुई

Punjab8 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने पूरे पंजाब में 500 ग्रामीण जिम जनता को समर्पित किए