Connect with us

Punjab

पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर लड़की का वीडियो बनाकर कर दिया बड़ा कांड

Published

on

हाजीपुरः हाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक द्वारा एक लड़की का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। हाजीपुर थाने में पुलिस द्वारा युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता ने पुलिस के पास बयान दर्ज करवाए हैं कि डेढ़ साल पहले उसकी जान-पहचान राहुल कुमार पुत्र विश्वजीत सिंह निवासी गांव बडालीयां के साथ एक पार्टी में हुई थी। फिर उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।

जिसके कारण उनकी फोन पर बातचीत होने लगी और ज्यादातर बातचीत वे वीडियो कॉल के जरिए करते थे। उसने आगे बताया कि बातचीत के दौरान राहुल कुमार ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया, जिसके बारे में उसे बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी।

पीड़िता ने आगे बताया कि करीब एक साल पहले उसे पता चला कि राहुल कुमार नशे का आदी है, जिस पर उसने राहुल से रिश्ता तोड़ दिया। जिसके बाद राहुल उसे धमकी देने लगा व उसे ब्लैकमेल करने लगा, यहां तक कि उसका आपत्तिजनक वीडियो भी वायरल कर दिया। हाजीपुर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर राहुल कुमार के खिलाफ मुकद्दमा नं. 91 धारा 354 (सी) आई.पी.सी., 67,67 (ए), 66 (डी) आई.टी. एक्ट के तहत दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

सज्जन कुमार के भोग में भाजपा-कांग्रेस नेताओं का शामिल होना दुर्भाग्यपूर्ण और सिखों के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने जैसा: बलतेज पन्नू

Punjab2 hours ago

मुख्यमंत्री सेहत योजना : 104 हेल्पलाइन डिस्चार्ज के बाद भी मरीज़ों से सरकार का संपर्क बनाए रखती है

international10 hours ago

सिद्धू मूसेवाला का होलोग्राम कॉन्सर्ट, टोरंटो से शुरू होगा वर्ल्ड टूर; 8 देशों में होंगे शो

Punjab10 hours ago

राखी के मौके पर महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, CM मान आज खातों में डालेंगे 3 हजार से 4,500 रुपये

Punjab11 hours ago

भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब में सभी गारबेज वल्नरेबल प्वाइंट्स खत्म करने के लिए 10 दिवसीय विशेष सफाई अभियान शुरू किया जाएगा: हरजोत सिंह बैंस