Connect with us

Punjab

नशीली गोलियों की तस्करी करने का मामला, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

Published

on

मोगा : जिला एवं अतिरिक्त सैशन जज हरजीत सिंह की अदालत ने लगभग साढ़े 3 साल पहले थाना सदर पुलिस की ओर से नशीली गोलियां की गैरकानूनी तौर पर बिक्री करने के मामले में शामिल 3 आरोपियों में से 2 को दोषी करार दिया है। माननीय अदालत ने दोनों दोषियों को 10-10 वर्ष की कैद और एक-एक लाख रुपए जुर्माना का भुगतान करने का आदेश दिया है। अदालत के आदेश अनुसार जुर्माना न भरने की सूरत में दोषियों को एक-एक साल की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

इसी तरह माननीय अदालत ने इस मामले में शामिल तीसरे आरोपी को सबूत व गवाहों के आधार पर बरी कर दिया। इस मामले में थाना सदर पुलिस की ओर से आरोपियों से गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद करने का दावा करते हुए 23 जून 2020 को उनके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

इस मामले में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रमन कुमार पुत्र सतपाल निवासी गांव जनेर व नंदलाल उर्फ नंदा पुत्र राम प्रताप निवासी गांव लंडे के अपने एक साथी पवन कुमार के साथ मिलकर गैर कानूनी तौर पर नशीली गोलियों की बिक्री करते हैं। जिस पर पुलिस की ओर से इस सूचना के आधार पर आरोपियों को काबू कर उनसे 920 स्ट्रिप्स जिन में (9200 गोलियां) बरामद की थी। पुलिस की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ बनती विभिन्न धाराओं के अधीन मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में माननीय अदालत में सबूतों व गवाहों के आधार पर अपना फैसला सुनाया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab22 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab22 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab23 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab23 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab24 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की