Connect with us

Punjab

दिन-दिहाड़े लूट की बड़ी वारदात, बुजुर्ग से नकदी छीन युवक हुआ फरार

Published

on

दीनानगर : थाना दोरांगला के अधीन आते मोहल्ला जट्ट में रहने वाले एक बुजुर्ग से लूट की खबर मिली है। पीड़ित व्यक्ति कुलवंत सिंह पुत्र चतर सिंह निवासी मोहल्ला जट्टां ने लूट की जानकारी देते हुए बताया कि उसने अपने निजी काम के लिए पंजाब नेशनल बैंक दोरांगला से 40 हजार रुपए निकलवाए थे और बैंक से कुछ ही दूरी पर बाहर आया था। एटीएम पर पहुंचने पर एक युवक आया, उसने कहा कि आपका पैसे गिर गए है। जब बुजुर्ग व्यक्ति ने जेब से पैसे निकाल कर देखने की कोशिश की तो युवक बुजुर्ग व्यक्ति से 40 हजार रुपए छीन कर फरार हो गया।

इस लूट की सूचना संबंधित पुलिस स्टेशन दोरांगला में दे दी गई है। दोरांगला थाने के SHO जतिंदरपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। गौरतलब है कि इलाके में लगातार हो रही लूट की घटनाओं से लोगों के मन में लुटेरों के खौफ का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि क्षेत्र में हो रही लूटपाट की घटना को रोका जाए ताकि लोगों को लुटेरों से राहत मिल सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National3 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज