Connect with us

Punjab

दर्दनाक हादसा : पटरी पर टहल रहे 2 सिक्योरिटी गार्डों की रेल इंजन के नीचे आने से हुई दर्दनाक मौत

Published

on

security guards dies in rail accident

श्री मुक्तसर साहिब/कोटकपूरा : बरीवाला के पास पड़ते रेलवे स्टेशन वांदर जटाणा में हैडफोन लगाकर पटरी पर टहल रहे 2 सिक्योरिटी गार्डों की रेल इंजन के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बरीवाला निवासी पवन व खेमा चोपड़ा एक माह पहले ही सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी पर रखे गए थे। रात को इनकी ड्यूटी रहती थी। रोजाना की तरह रविवार की रात को यह ड्यूटी दे रहे थे सोमवार की सुबह करीब 4.30 बजे कानों में हैडफोन लगाकर पटरी पर टहल रहे थे। इस दौरान कोटकपूरा की तरफ से अचानक रेल इंजन आ गया।

इंजन चालक ने हार्न दिया लेकिन हैडफोन की वजह से उनको सुनाई नहीं दिया। इंजन दोनों सिक्योरिटी गार्डों को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। कोटकपूरा रेलवे चौकी के अधिकारी राजिंदर सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर परिवार के बयानों पर 174 के तहत कार्रवाई कर दी गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

जालंधर में गर्मी का कहर, 45-46 डिग्री तापमान का अलर्ट जारी

Punjab3 hours ago

सत्ता हथियाने और पंजाब को लूटने का मौकापरस्त संयोग है अकाली दल-भाजपा गठजोड़; लोग इसे सिरे से नकार देंगे: CM भगवंत सिंह मान

Punjab3 hours ago

भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार; परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 5 नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Punjab4 hours ago

देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

National4 hours ago

ED की रेड करा पंजाब के हिन्दू व्यापारियों को तंग कर रही ईडी पार्टी- केजरीवाल