Connect with us

Punjab

ड्यूटी के दौरान गोली चलने से पंजाब का जवान शहीद, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

Published

on

गुरदासपुर : बटाला के पास मसानीयां गांव के परिवार जो 3 पीढ़ियों से देश की सेवा कर रहा के बेटे की हैदराबाद में ड्यूटी के दौरान हादसे में मौत हो गई। परिवार को सेना के जवान राजिंदर सिंह की शहादत की खबर मिली, परिवार पर मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सैनिक राजिंदर सिंह अपने पीछे मां, पत्नी और 2 बच्चों को छोड़ गए हैं। आज जब राजिंदर सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था और ग्रामीणों व स्थानीय निवासियों की आंखें भी नम थीं। अंतिम संस्कार के मौके पर पूरे इलाके के लोग इकट्ठे हुए और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

आज जैसे ही तिरंगे में लिपटा शहीद राजिंदर सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो हर ग्रामीण की आंखें नम हो गईं। परिवार में बेटी, बेटा, पत्नी, मां और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है और सैनिक राजिंदर सिंह के भाई और पत्नी ने बताया कि पिछले 2 महीने पहले वे छुट्टियां काटकर वापस अपनी यूनिट हैदराबाद गए थे और कुछ दिन अपने परिवार के साथ बिताए थे। कुछ दिन पहले फोन पर बात हुई थी लेकिन कल सुबह उन्हें यूनिट से फोन आया कि राजिंदर सिंह एक दुर्घटना में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और कुछ देर बाद उन्हें फोन आया कि उनकी मौत हो गई है।

वहीं, परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि राजेंद्र मिलनसार व खुशमिजाज स्वभाव का था और सभी की मदद करता था। परिवार में तीसरी पीढ़ी सेना में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि राजिंदर सिंह देश की सेवा करते हुए शहीद हुए, यह भी सम्मान की बात है लेकिन उनके जाने की क्षति कभी पूरी नहीं होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National3 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज