Connect with us

Punjab

जिला मजिस्ट्रेट ने विभिन्न प्रतिबंधों के आदेश किए जारी

Published

on

नवांशहर: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों और प्रधान सचिव, गृह मामले और न्याय विभाग, पंजाब सरकार द्वारा राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए अहम प्रबंध किए गए हैं। जिसक चलते नवांशहर जिले में मेलों, कार्यक्रमों और शिक्षण संस्थानों में हथियार ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्राप्त आदेशों की अनुपालना में जिला मजिस्ट्रेट नवजोत पाल सिंह रंधावा ने मेलों, आयोजनों व शैक्षणिक संस्थानों में हथियार ले जाने व प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी है।

धारा 144 के तहत जारी किए गए इन आदेशों में जिले में किसी भी प्रकार के मैरिज पैलेस/रिसॉर्ट, मेले, धार्मिक स्थान, जुलूस, बारात, शादी पार्टी या अन्य समारोह/सार्वजनिक समारोह और शैक्षणिक संस्थानों में हथियार लेजाने या उनका प्रदर्शन करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा हथियारों को सोशल मीडिया पर प्रदर्शित करने पर भी प्रतिबंध लागू रहेगा। हथियारों या हिंसा का गुणगान करने वाले गानों पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा

धान की पराली जलाने पर प्रतिबंध

जिला मजिस्ट्रेट ने धारा 144 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले की सीमा के भीतर धान की पराली जलाने पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। उनके संज्ञान में आया है कि आमतौर पर जिम्मेदार पक्ष धान की कटाई के बाद खेतों में बची पराली को जला देते हैं, जिससे पर्यावरण, जीव-जंतुओं, खड़ी फसलों, सड़कों के किनारों को नुकसान होता है। लगाए गए पेड़/पौधों को नुकसान होने का डर रहता है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और भूमि की उर्वरता भी नष्ट हो जाती है।

जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है कि शाम 7 बजे से सुबह 10 बजे तक जिले की सीमा के अंदर कंबाइन मालिकों द्वारा धान की कटाई नहीं की जाएगी। उन्होंने अपने आदेश में यह भी कहा है कि जिले के सभी कंबाइन मालिकों, जमींदारों/किसानों को धान की कटाई करते समय कंबाइनों के सुपर एस.एम.एस. पंखों को चालू हालत में रखने व बिना सुपर एस.एम.एस. लगे कंबाइनों को चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश 13 जनवरी तक लागू रहेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National3 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज