Connect with us

Punjab

चोर-लुटेरों के हौसले बुलंद, इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम से लाखों रुपए का सामान चोरी

Published

on

मोगाः चोरों और लुटेरों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण चोरी और डकैती की घटनाएं बढ़ रही हैं। आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा घटना बीते कल मोगा के कैंप मार्कीट की है। जहां चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक के शोरूम से लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया है। इसी बीच चोरी की वारदात दुकान में लगे कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक 5 चोर एक कार में सवार होकर आए और सबसे पहले दुकान का शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। बेशक ये पूरी घटना सीसीटीवी में आ गई है लेकिन फिलहाल चोर पकड़ से बाहर हैं। दुकानदार ने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस सीसीटीवी तस्वीरों के आधार पर जांच में जुट गई है।

बातचीत के दौरान दुकानदार ने बताया कि घटना रात 1 बज कर 15 मिनट के बीच की है। किसी ने उन्हें जगाया कि उनकी दुकान में चोरी हो गई है। जिसके बाद वे तुरंत दुकान पर आए और देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। दुकान से एल.ई.डी., नए फोन, मिक्सर और कई अन्य सामान चोरी हो गया है, जिनकी कीमत अढ़ाई से तीन लाख है। उन्होंने बताया कि चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कार में 5 लोग आए और दुकान में घुसे और पूरी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab16 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab17 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab17 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab17 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab18 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की