Connect with us

Politics

आप नेता Baltej Pannu ने पंजाबी कलाकार एमी विर्क से फोन पर की बात,यूएई में फंसे परिवार का जाना हाल

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के महासचिव बलतेज पन्नू ने पंजाबी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता और गायक एमी विर्क से फोन पर संपर्क कर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रह रहे उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की। पन्नू ने विर्क को सांत्वना देते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में पंजाब सरकार उनके साथ खड़ी है।

बलतेज पन्नू ने विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान व्यक्तिगत रूप से इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जल्द ही केंद्र सरकार के साथ संपर्क साधकर एमी विर्क के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव राजनयिक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विदेश में फंसे अपने नागरिकों की सलामती है।

खाड़ी देशों में जारी युद्ध की स्थिति पर दुख व्यक्त करते हुए पन्नू ने कहा कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि यह जंग जल्द समाप्त हो और शांति बहाल हो। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और केंद्र के साथ मिलकर इस मामले का त्वरित समाधान निकालेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National35 mins ago

पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार; 100 नए मोहल्ला क्लिनिक शुरू; केजरीवाल- सीएम मान ने गिनाईं उपलब्धियां

Punjab4 hours ago

चंडीगढ़ एयर-शो का दूसरा दिन:एयरफोर्स की सूर्यकिरन टीम ने डायमंड-Y फॉर्मेशन बनाया; पंजाब और हरियाणा CM भी पहुंचे

Punjab5 hours ago

CM मान बोले- पंप पर लाइनों की जांच होगी:पंजाब में पेट्रोल का 12, डीजल का 14 और सिलेंडर का 6 दिन का स्टॉक; स्टोर न करें

Punjab6 hours ago

पंजाब के 4 जिलों में राज्य कर विभाग की रेड:तंबाकू बिक्री पर टैक्स चोरी पकड़ी, बिना बिल का 1.5 करोड़ का माल बरामद

National6 hours ago

पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने 3 महीनों में 30.5 लाख परिवारों को कवर किया, 292 करोड़ रुपये के उपचार स्वीकृत हुए।