Connect with us

National

बरनाला में महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम: सांसद मीत हेयर ने 100 महिलाओं को किया सम्मानित

Published

on

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा जहां महिलाओं की भलाई के लिए अहम फैसले ले रही है, वहीं महिलाओं की आर्थिक हालत सुधारने और उन्हें उचित सम्मान और गरिमा दिलाने के लिए उद्यमी महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है।

यह बात लोकसभा सदस्य स. गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज यहां बरनाला क्लब में “अपना बिजनेस, अपनी पहचान” के तहत ” महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम ” को संबोधित करते हुए कही।
इस मौके पर उन्होंने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत सबसे पहले हलका स्तर पर महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जा रहा है। इसके बाद उन्हें जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। प्रोग्राम का आखिरी हिस्सा इसी महीने एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में होगा, जहाँ पंजाब भर की टॉप 100 महिला उद्यमियों को मुख्यमंत्री भगवंत मान सम्मानित करेंगे। हर महिला को उनकी एंटरप्रेन्योरशिप की उपलब्धियों के लिए 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।


उन्होंने आज यहाँ ब्लॉक बरनाला की 100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मान सरकार के ‘महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम’ को राज्य भर की महिलाओं से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह पहल पंजाब सरकार के महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और उद्यमशीलता के ज़रिए पहचान बनाने वाली महिलाओं की मदद करने के प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि ये महिलाएं अपने प्रयास और कड़ी मेहनत से न सिर्फ अपने परिवारों की आर्थिक हालत मजबूत कर रही हैं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा स्रोत भी बन रही हैं।

इस मौके पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन राम तीरथ मन्ना, सरदार हरिंदर सिंह धालीवाल, मैडम स्मृति कौशल, महिला नेता निशा शर्मा, सुखविंदर कौर सुखी संघेरा, जसवंत कौर गिल, रविंदर कौर सिद्धू, लक्ष्मी रानी हल्का कोऑर्डिनेटर और पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का स्टाफ मौजूद था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Uttar Pradesh4 mins ago

सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

Punjab2 hours ago

पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग शाम को: CM आवास पर जुटेंगे मंत्री, कई अहम फैसलों पर लगेगी मोहर

Punjab3 hours ago

पंजाबी सिंगर Karan Aujla को बेंगलुरु शो से पहले नोटिस:छह गाने स्टेज पर नहीं गा पाएंगे, चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर कार्रवाई

Punjab5 hours ago

नशे के खिलाफ लुधियाना पुलिस को बड़ी कामयाबी- जमालपुर पुलिस ने 31 क्विंटल भुक्की चूरा पोस्त समेत 4 वाहन किए बरामद

Haryana6 hours ago

हिसार एयरपोर्ट पर आज से उड़ान यात्री कैफे शुरू:यात्रियों को एयरपोर्ट पर मिलेगा सस्ता खाना, मंत्री चंडीगढ़ से VC से करेंगे शुरुआत