Connect with us

National

Guru Sahibaan की सोच पर पहरा दे रही APP सरकार, युवाओं को अपनी विरासत से जोड़ना हमारा Mission: Harmeet Singh Sandhu

Published

on

तरनतारन से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गुरु साहिबान के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी समृद्ध विरासत और गुरु परंपरा से जोड़ना आज के समय की जरूरत है, और मान सरकार इसी दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है।

हरमीत सिंह संधू स्थानीय लोगों से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित सेमिनारों की सराहना की, जो श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित थे।

सेमिनार पवित्र मार्गपर आयोजित

संधू ने बताया कि सेमिनार उस ऐतिहासिक मार्ग पर आयोजित किए गए, जहां से भाई जैता जी गुरु तेग बहादुर साहिब का पवित्र शीश दिल्ली से श्री आनंदपुर साहिब लेकर आए थे।
यह स्थान सिख समुदाय की भावनाओं से जुड़ा हुआ है और बहुत ही पवित्र माना जाता है।

इन सेमिनारों का आयोजन 3 से 7 नवंबर तक किया गया।
इस दौरान 2600 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

छात्रों को हिंद की चादर” श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, शिक्षाओं और उनके महान बलिदान के बारे में विस्तार से बताया गया।
बच्चों ने जाना कि किस तरह गुरु साहिब ने धर्म और इंसानियत की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

नैतिक शिक्षा और समाज निर्माण पर जोर

संधू ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बच्चों और युवाओं को हक और सच के लिए खड़े होने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि मान सरकार शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और अच्छे संस्कारों पर भी ध्यान दे रही है, ताकि आने वाली पीढ़ी एक मजबूत और जागरूक समाज का निर्माण कर सके।

तरनतारन के विकास के लिए अपील

हरमीत सिंह संधू ने हल्का निवासियों से अपील करते हुए कहा कि लोग ऐसी सरकार का साथ दें, जो केवल बातें नहीं बल्कि जमीन पर काम कर रही हो
उन्होंने कहा कि तरनतारन के सर्वांगीण विकास, युवाओं के सशक्तिकरण और समाज के सकारात्मक बदलाव के लिए ‘आप’ को मजबूत समर्थन मिलना जरूरी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा