Connect with us

National

Ram Mandir : सोनिया गांधी के मंदिर नहीं आने पर स्मृति ईरानी बोलीं- उन्हें भगवान राम में कोई आस्था नहीं

Published

on

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण अस्वीकार’ करने के लिए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बुधवार को आलोचना करते हुए दावा किया कि यह उनकी भगवान राम के प्रति आस्था की कमी को दर्शाता है। 

ईरानी ने यहां बिहार भाजपा मुख्यालय में लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के संचार नेटवर्क को मजबूत करने के लिए आयोजित एक मीडिया कार्यशाला को संबोधित करते हुए उक्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बताया गया है कि सोनिया गांधी ने 22 जनवरी के (अयोध्या) समारोह का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया है। हम उनसे इससे कुछ अलग की क्या उम्मीद कर सकते हैं। लेकिन मुझे कहना होगा कि सोनिया गांधी ने दिखा दिया कि उन्हें भगवान राम में कोई आस्था नहीं है।” 

कांग्रेस के एक बयान के अनुसार, सोनिया गांधी, पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने निमंत्रण को ‘सम्मानपूर्वक अस्वीकार’ कर दिया है। साथ ही पार्टी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने ‘चुनावी लाभ’ के लिए इसे ‘राजनीतिक परियोजना’ बना दिया है। ईरानी ने कहा, “हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में एक ऐसा नेता है जो लोकतंत्र के मंदिर और राम के मंदिर के लिए समान रूप से समर्पित है।” 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab16 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National16 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National17 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National18 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National19 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे

National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा