Connect with us

National

ED के समन पर दिल्ली के CM केजरीवाल बोले- ‘कानून के तहत जो भी जरूरी होगा…’

Published

on

Arvind Kejriwal on ED summons

दिल्ली की आबकारी नीति के मामले में तीन बार समन जारी होने के बाद भी पेश नहीं होने पर चौथी बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा तलब किए जाने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कानून के अनुसार जो भी करने की जरूरत होगी, वह करेंगे। 

वैसे सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और दिल्ली सरकार के सूत्रों ने बुधवार को कहा कि ईडी के सामने उनके पेश होने की संभावना नहीं है क्योंकि आगामी लोकसभा चुनाव के वास्ते पार्टी की तैयारियों की जायजा लेने के लिए उनका तीन दिन के दौरे पर गोवा जाने का कार्यक्रम है। पहले 11 जनवरी से उनका दो दिनों के लिए गोवा दौरे पर जाने का कार्यक्रम था लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के चलते उसे स्थगित करना पड़ा। 

पिछले सप्ताह केजरीवाल को चौथी बार ईडी ने समन जारी किया और उनसे 18 जनवरी को उसके सामने पेश होने को कहा। द्वारकाधीश जा रहे बुजुर्गों के रवाना होने से जुड़े एक कार्यक्रम में आप संयोजक केजरीवाल से आबकारी नीति से संबंधित धनशोधन मामले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बृहस्पतिवार को पेशी के लिए भेजे गये समन के बारे में भी पूछा गया। केजरीवाल ने कहा, ‘‘कानून के अनुसार जो भी करने की जरूरत होगी, हम वह करेंगे।” 

इससे पहले दिन में, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस विषय पर ऐसा ही विचार रखा था। भारद्वाज ने मीडिया से कहा था, ‘‘ वह स्पष्ट हैं कि कानून के अनुसार एवं वकीलों की सलाह के हिसाब से वह करेंगे।” केजरीवाल (55) ने तीन जनवरी को तीसरी बार राज्यसभा चुनाव एवं गणतंत्र दिवस की तैयारियों का हवाला देते हुए पेश होने से मना कर दिया था। केजरीवाल ने ईडी की मंशा पर सवाल उठाया था और समन पर ‘कानूनी आपत्तियों’ का हवाला दिया था। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज