Connect with us

National

शहीदों को भुलाया नहीं जा सकता, सरकार हर हाल में आपके साथ है : राजनाथ सिंह

Published

on

जम्मू : जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले में 5 सैनिकों के वीरगति को प्राप्त होने के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। सेना की गाड़ियों पर हुए आतंकी हमले को लेकर सेना के साथ-साथ भारत सरकार भी अति गंभीर है। इस बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज राजौरी पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की । सिंह का हवाई अड्डे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने स्वागत किया। सिंह के साथ सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे भी मौजूद थे।

इस दौरान राजनाथ ने सेना का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हर जवान परिवार की तरह है। शहीदों को भुलाया नहीं जा सकता। राजनाथ ने कहा, ”हर जवान हमारे लिए परिवार की तरह है। सरकार हर हाल में आपके साथ है। शहीदों को भुलाया नहीं जा सकता, लेकिन हमें और सहज रहने की जरूरत है। हमारे सेना पहले से काफी मजबूत है। हमें जंग के साथ देशवासियों का दिल जीतना भी जरूरी है।” सिंह का कहना है, “मैं घायल हुए सेना के जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मैं आपको यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। हमारी सेना का प्रत्येक जवान महत्वपूर्ण है।”

पुंछ के बफलियाज में 21 दिसंबर को ढेरा की गली और धत्यार मोड़ के बीच घात लगाकर किए गए हमले के बाद क्षेत्र में आतंकवाद निरोधक अभियान जारी है। क्षेत्र में जारी आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान 22 दिसंबर को तीन लोग मृत पाये गये थे जिनकी उम्र 27 से 42 वर्ष के बीच थी । इसके बाद यह आरोप लगने से लोगों में आक्रोश फैल गया कि उन्हें आतंकवादी हमले के बाद पूछताछ के लिए सेना ने उठाया था। अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री के राजौरी दौरे के दौरान मृतकों के परिजनों से भी मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि राजौरी से लौटने पर सिंह यहां राजभवन में एक उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा कर सकते हैं। रक्षा मंत्री के दौरे के मद्देनजर पूरे जम्मू क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News2 hours ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News2 hours ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News2 hours ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News2 hours ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें

Breaking News2 hours ago

भाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आप