Connect with us

National

जाते-जाते दो मरीजों को नई जिंदगी दे गई चार साल की बच्ची, परिजनों की तारीफ करते नहीं थक रहे लोग

Published

on

चंडीगढ़ के स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में गुर्दों के काम बंद कर देने की वजह से जिंदगी और मौत से जूझ रहे दो मरीजों को दिमागी रूप से मृत चार साल की बच्ची के कारण नई जिंदगी मिली। बच्ची को एक दुर्घटना के बाद दिमागी रूप से मृत घोषित कर दिया गया था। पीजीआईएमईआर के अनुसार, हिमाचल प्रदेश की रहने वाली बच्ची दो जनवरी को गिरकर बेहोश हो गई थी। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे तीन जनवरी को बेहद गंभीर हालत में पीजीआईएमईआर स्थानांतरित कर दिया गया।

परिजनों ने अंगदान का लिया फैसला
पीजीआईएमईआर ने गुरूवार को एक बयान में कहा कि चिकित्सकों ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका और नौ जनवरी को उसे दिमागी रूप से मृत घोषित कर दिया गया। बयान के अनुसार, ”जब यह स्पष्ट हो गया कि बच्ची अपनी स्थिति से बाहर नहीं आ पाएगी, तो पीजीआईएमईआर के प्रत्यारोपण समन्वयकों ने उसके पिता से संपर्क किया और बच्ची के अंग दान पर विचार करने का अनुरोध किया। पिता ने धैर्य दिखाते हुए अंग दान की सहमति दी।”

बयान में कहा गया, ”परिजनों द्वारा बच्ची के अंगदान करने का फैसला जिंदगी और मौत से जूझ रहे कई मरीजों के लिए नई जिंदगी की एक किरण लेकर आया। परिजनों के इस सहासी फैसले ने जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे उन दो मरीजों की जान बचाई, जिनके गुर्दों ने काम करना बंद कर दिया था।” पिता ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर कहा कि कोई भी परिवार इस तरह की पीड़ा से न गुजरे। बच्ची के परिजनों को उम्मीद थी कि उनकी बेटी की कहानी उन परिवारों को प्रेरित करेगी, जो खुद को ऐसी ही स्थिति में पाते हैं।

परिजनों ने कहा, ”हम लोगों को अंग दान करने के प्रति जागरूक बनाना चाहते हैं ताकि उन्हें यह एहसास हो कि मृत्यु ही चीजों का अंत नहीं है, लोग इसके माध्यम से दूसरों को नया जीवन दे सकते हैं।” बच्ची के अंगदान करने वाले परिवार के प्रति संस्थान की कृतज्ञता व्यक्त करते हुए पीजीआईएमईआर के निदेशक विवेक लाल ने कहा, ”यह एक बेहद ही कठिन निर्णय है लेकिन बच्ची का परिवार अंग विफलता वाले रोगियों के अंधेरे जीवन में आशा की किरण लेकर आया। यह उनकी उदारता के माध्यम से एक ऐसा उपहार है, जो हर साल सैकड़ों लोगों को जीवन का दूसरा मौका प्रदान करता है।”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab12 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National12 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National14 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National14 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National15 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे

National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा