Connect with us

Delhi

आप सरकार ने बिजली बिल को लेकर जारी किये नए नियम

Published

on

सरकार नई सोलर पॉलिसी (दिल्ली सोलर पॉलिसी 2024) लागू करने जा रही है। इसके तहत दिल्ली सरकार अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने वाले लोगों को मुफ्त बिजली देने की तैयारी कर रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोलर पॉलिसी 2024 के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसके तहत उद्योग चलाने वाले लोगों को भी फायदा होगा. अपनी व्यावसायिक इकाइयों पर सोलर पैनल लगाकर लोगों का बिजली बिल आधा किया जा सकता है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो लोग अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाएंगे, उन्हें बिजली का बिल नहीं देना होगा, चाहे वे कितनी भी यूनिट बिजली की खपत करें। मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार की नई सोलर नीति पेश करते हुए यह बात कही. यह भी बताया गया कि 10 दिनों के अंदर इसकी अधिसूचना जारी कर दी जायेगी.

केजरीवाल ने कहा, ‘आप सब जानते हैं कि दिल्ली में हम 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देते हैं, 400 यूनिट तक आधा बिल और उससे अधिक पर पूरा बिल लिया जाता है। लेकिन अब उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए भुगतान किया जाएगा।’ इसके अतिरिक्त, सोलर पैनल लगाने वाले लोग प्रति माह 700-900 रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। व्यावसायिक एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं के बिजली बिल आधे किये जायेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 hours ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National4 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National5 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab6 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab6 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं