Connect with us

National

हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: सुसाइड करने वाले व्यक्ति के जिम्मेवार को सजा मिलेगी या नहीं ?

Published

on

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक फैसला सुनाया है उन्होंने कहा की अगर किसी व्यक्ति ने प्यार में असफल होने की वजह से आत्महत्या करता है तो उसका दोषीं उसकी गर्लफ्रेंड को नहीं ठहराया जाएगा | उस पर कोई मुकदमा दर्ज़ नहीं किया जा सकता |
बार एंड बेंच की खबर के मुताबिक, सिंगल जज जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति प्यार में धोखा खाने की वजह से आत्महत्या करता या फिर परीक्षा में सफल ना होने की वजह से आत्महत्या करता है तो इसके लिए किसी टीचर, पार्टनर या फिर वकील को दोषी नहीं ठहराया जा सकता | 7 दिसंबर को दिए अपने आदेश में जस्टिस साहू ने कहा, ‘अगर कोई प्रेमी प्रेम में असफलता के कारण आत्महत्या करता है, अगर कोई छात्र परीक्षा में खराब प्रदर्शन के कारण आत्महत्या करता है, यदि अगर कोई मुवक्किल इसलिए आत्महत्या करता है क्योंकि उसका मामला खारिज हो गया है, तो क्रमशः महिला, परीक्षार्थी और वकील को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता है.’

कोर्ट ने आगे कहा की अगर कोई व्यक्ति दुर्बल या मानसिक रूप से कमजोर है तो इसमें किसी अन्य व्यक्ति की गलती नहीं होगी इसका कोई और जिम्मेवार नहीं होगा | इसके बाद अदालत ने 24 वर्षीय लड़की और उसके दो भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप को रद्द कर दिया, जिन पर लड़की के पूर्व प्रेमी की आत्महत्या के लिए मामला दर्ज किया गया था.

बतादे की कुछ दिनों पहले एक मामला सामने आया था जिसमें एक लड़के ने आत्महत्या कर ली थी जिसका इलज़ाम सउसने अपनी गर्लफ्रेंड और लड़की के दो भाईयो पर लगया था उसने मरने से पहले सुइड नोट में ये सब लिखा था | इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया और जिला न्यायालय ने 13 अक्टूबर, 2023 को उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत आरोप तय किए. इसके बाद तीनों ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया, जहां से उन्हें राहत मिल गई.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 mins ago

चंडीगढ़ में AAP ने संगठन को लिया बड़ा फैसला:वार्ड नंबर तीन की सभी इकाइयां भंग, प्रेसिडेंट ने लिया फैसला

National57 mins ago

पंजाब CM भगवंत मान अस्पताल में भर्ती: आज हो सकती है छुट्‌टी, मोगा रैली में नहीं होंगे शामिल, केजरीवाल और चीमा रहेंगे मौजूद

Punjab13 hours ago

महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और CM Mann ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Punjab13 hours ago

कलानौर का गुरकीरत सिंह श्मशानघाट से नशे सहित किया काबू, बड़े Congress नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने: हरपाल चीमा

Punjab13 hours ago

बटाला में हेरोइन लेते पकड़े गए Congress नेता ने पार्टी का असली चेहरा किया बेनकाब: कुलदीप सिंह धालीवाल

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग