Connect with us

Delhi

Congress को एक और बड़ा झटका, बॉक्सर विजेंदर सिंह BJP में हुए शामिल

Published

on

 कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, बॉक्सर विजेंदर सिंह बीजेपी में हुए शामिल

Congress को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब Boxer विजेंदर सिंह कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हो गए. उन्हें बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने अपने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मुख्यालय में पार्टी में शामिल कराया है.

बॉक्सर विजेंदर सिंह ने ट्विटर (X) पर एक लाइन पोस्ट की थी, जिसके बाद लोकसभा चुनाव से पहले कई तरह की अटकलें शुरू हो गईं. उन्होंने लिखा, ‘जनता जहां चाहे, मैं तैयार हूं।’ आपको बता दें कि 2019 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए विजेंदर को अपने पहले चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था|

इसके बाद भी वह पार्टी से जुड़े रहे, लेकिन दिसंबर 2023 में उन्होंने सोशल मीडिया पर राजनीति से संन्यास की घोषणा कर दी. हालांकि, ऐसी अटकलें हैं कि वह वापसी कर सकते हैं।
विजेंदर का राजनीतिक करियर बहुत छोटा रहा है. साल 2019 में कांग्रेस में शामिल होकर उन्होंने दक्षिणी दिल्ली सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन रमेश विधूड़ी से हार गए।

इसके बाद उनकी राजनीति में सक्रियता कम हो गई और दिसंबर 2023 में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- राजनीति को राम-राम. इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगीं कि विजेंदर ने खुद ही राजनीति से दूरी बना ली है.

गौरतलब है कि विजेंद्र सिंह बेनीवाल, जिन्हें विजेंद्र सिंह के नाम से जाना जाता है, भारत के हरियाणा के एक जाट हैं। उनका जन्म 29 अक्टूबर 1985 को हरियाणा के भिवानी जिले के कालूवास गांव में हुआ था।

उनके पिता महिपाल सिंह बेनीवाल हरियाणा रोडवेज में बस ड्राइवर हैं और मां कृष्णा देवी एक गृहिणी हैं। विजेंदर के बड़े भाई मनोज भी बॉक्सर हैं. विजेंदर ने अपनी प्राथमिक शिक्षा कालुवास के एक स्कूल से पूरी की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab13 mins ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Punjab30 mins ago

‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- CM भगवंत सिंह मान

Punjab39 mins ago

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा, डेटा-आधारित जांच के माध्यम से कार्रवाई तेज: हरपाल सिंह चीमा

Punjab1 day ago

कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा को बड़ा झटका, दर्जनों जमीनी स्तर नेता AAP में हुए शामिल

Punjab1 day ago

पंजाब में बन रहे 118 ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’, CM भगवंत मान ने गिनाईं 4 साल की उपलब्धियां