Connect with us

National

Patna के मशहूर होटल में लगी भीषण आग, अब तक तीन लाशों को निकला गया बाहर

Published

on

राजधानी Patna में जक्शन के सामने सामने स्थित बहुमंजिले पाल होटल में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। मशहूर होटल में आग लगने की भीषण घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज Patna के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है|

आपको बतादें की होटल के बगल वाली बिल्डिंग में भी आग पहुंच गई और दोनों बिल्डिंग से सिर्फ आग और धुआं ही दिखा। इससे सटे Patna किराना को भी आग से खतरा है। अग्निशमन दस्ते का इंतजाम इस आग के सामने कमजोर साबित हो रहा है। बिल्डिंग के सामने स्थित पुल पर भी भीषण जाम लग गया है और स्टेशन रोड भी पूरी तरह जाम है।

इस भीषण हादसे में छह लोगों की मौत की पुष्टि Patna सिटी एसपी चंद्र प्रकाश ने की है| मृतकों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। पटना स्टेशन के पास पाल होटल सह रेस्टोरेंट में आग लगने का कारण सिलेंडर विस्फोट बताया जा रहा है| पुलिस के मुताबिक दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई |

Patna स्टेशन के पास स्थित पाल होटल में लगी आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी| आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को कई घंटे लग गए| तेज हवा के कारण आग काफी भीषण थी| आग को आस-पास के इलाकों में फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर बिजली बंद कर दी गई।

फायर ब्रिगेड की टीम के मुताबिक अब तक 30 -35 लोगों को होटल से बाहर निकाला जा चूका है | रेस्क्यू अभी भी जा रही है। आग इतनी प्रचंड है कि लोग अंदर जाने से कतरा रहे हैं। जैसे ही फायर ब्रिगेड की टीम ने होटल में फसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा जा रहा है।

होटल में आग लगने के बाद 45 लोगों को बचाया गया है और 38 लोगों का इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है| पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे से काफी देर तक पटना में अफरा-तफरी मची रही|

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab9 mins ago

पंजाब-चंडीगढ़ में आज रात से मौसम बदलेगा:दो दिन बारिश के संभावना, अब रात का तापमान बढ़ेगा, पहली बार तापमान 29 डिग्री

Punjab1 hour ago

चंडीगढ़ में AAP ने संगठन को लिया बड़ा फैसला:वार्ड नंबर तीन की सभी इकाइयां भंग, प्रेसिडेंट ने लिया फैसला

National2 hours ago

पंजाब CM भगवंत मान अस्पताल में भर्ती: आज हो सकती है छुट्‌टी, मोगा रैली में नहीं होंगे शामिल, केजरीवाल और चीमा रहेंगे मौजूद

Punjab14 hours ago

महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और CM Mann ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Punjab14 hours ago

कलानौर का गुरकीरत सिंह श्मशानघाट से नशे सहित किया काबू, बड़े Congress नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने: हरपाल चीमा

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग