Connect with us

National

Madhya Pradesh: एक महीने तक लड़की का करता रहा Rape, ज़ख्मों पर लगता था लाल मिर्च

Published

on

Madhya Pradesh के गुना जिले के एक गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है| यहां एक पड़ोसी ने 23 साल की लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ Rape किया।खबर मिली है कि आरोपी ने यह सब इसलिए किया क्योंकि वह लड़की की संपत्ति हड़पना चाहता था|

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे Arrest कर लिया है| पुलिस ने बताया कि पड़ोसी ने 23 साल की महिला के साथ एक महीने तक Rape किया और उसे बेरहमी से प्रताड़ित करता रहा | पीड़िता ने बताया कि आरोपी उससे जबरदस्ती शादी कर उसकी पैतृक संपत्ति के कागजात पर हस्ताक्षर कराकर अपने नाम कराना चाहता था|

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता को एक महीने तक बंधक बनाकर रखा और उसका यौन शोषण किया| इतना ही नहीं आरोपी पीड़ित लड़की को बेल्ट और पानी की पाइप से पीटता था | आरोपी ने उसके घावों पर मिर्च पाउडर मल दिया और उसे चिल्लाने से रोकने के लिए उसके होठों को फेवीक्विक से बंद कर दिया। पीड़िता अपनी मां के साथ गुना के बाहरी इलाके में एक गांव में रहती है।

पीड़िता ने बताया कि एक माह पहले आरोपी उसे जबरन अपने घर ले गया, जहां एक कमरे में बंद कर दिया| उसे बाहर जाने या किसी से बात करने की इजाजत नहीं थी | मंगलवार की रात वह किसी तरह उसके चंगुल से भाग निकली। पीड़िता रात भर में 5 किमी का सफर तय कर केंट थाने पहुंची और पुलिस से मदद मांगी|

पीड़िता की हालत देखकर खुद पुलिस भी हैरान रह गई| उसके होठों को गोंद से सील कर दिया गया था। उसकी आंखें सूजी हुई थीं और पूरे शरीर पर चोट के निशान थे| फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया|

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

चंडीगढ़ में AAP ने संगठन को लिया बड़ा फैसला:वार्ड नंबर तीन की सभी इकाइयां भंग, प्रेसिडेंट ने लिया फैसला

National2 hours ago

पंजाब CM भगवंत मान अस्पताल में भर्ती: आज हो सकती है छुट्‌टी, मोगा रैली में नहीं होंगे शामिल, केजरीवाल और चीमा रहेंगे मौजूद

Punjab14 hours ago

महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और CM Mann ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Punjab14 hours ago

कलानौर का गुरकीरत सिंह श्मशानघाट से नशे सहित किया काबू, बड़े Congress नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने: हरपाल चीमा

Punjab14 hours ago

बटाला में हेरोइन लेते पकड़े गए Congress नेता ने पार्टी का असली चेहरा किया बेनकाब: कुलदीप सिंह धालीवाल

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग