Connect with us

National

कांग्रेस ने 3 राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

Published

on

नई दिल्ली : कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को मध्य प्रदेश में 144, छत्तीसगढ़ में 30 और तेलंगाना 55 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। पार्टी ने तीनों राज्यों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। कांग्रेस की ओर से नवरात्रि के पहले दिन घोषित मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपनी वर्तमान सीट छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे, जबकि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को लहार से उम्मीदवार बनाया गया है।

सूची के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने वर्तमान विधानसभा क्षेत्र पाटन और उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव अंबिकापुर से किस्मत आजमाएंगे। वहीं, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी को कोडनगल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा गया है। मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर, छत्तीसगढ़ की 90 सीटों के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर तथा तेलंगाना की सभी 119 सीटों के लिए 30 नंवबर को मतदान होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab33 seconds ago

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

Punjab24 mins ago

Patiala के अस्पताल थप्पड़ कांड में स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती; आरोपी कर्मचारी निलंबित, सुनीं मरीजों की समस्याएं

Punjab2 hours ago

चंडीगढ़ धमाका निंदनीय, भाजपा की दोषारोपण की राजनीति भी उतनी ही दुर्भाग्यपूर्ण: Baltej Pannu

Punjab2 hours ago

हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, विपक्ष मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को पटरी से उतारने के लिए भ्रम फैला रहा है: बलतेज पन्नू

Punjab2 hours ago

19,000 आशा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सेहत योजना के राज्यव्यापी सेहत कार्ड पंजीकरण अभियान से जुड़े