Connect with us

Himachal Pradesh

Weather Update: हिमाचल में नववर्ष से पहले बर्फबारी के आसार, 29 व 30 दिसम्बर को खराब रहेगा मौसम

Published

on

शिमला : हिमाचल में नववर्ष से पहले बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 29 व 30 दिसम्बर को मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावनाएं हैं जबकि मैदानी इलाकों सहित 28 दिसम्बर तक मौसम के साफ व शुष्क रहने की संभावनाएं हैं। पिछले 24 घंटों में मौसम में आए बदलाव के कारण उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात हुआ है, जिसमें केलांग में 2, गोंदला में 2, हंसा में 1, कुकुमसेरी में 0.6 व कोकसर में 0.1 सैंटीमीटर हिमपात हुआ है, वहीं कल्पा में बूंदाबादी दर्ज की गई है। रविवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा लेकिन कहीं-कहीं बादल छाए रहे। ऊना में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री, राजधानी शिमला में 16.7 डिग्री तापमान रिकाॅर्ड किया गया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान समधो में माइनस 1.8 डिग्री सैल्सियस रहा है।

राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा है, जबकि सुंदरनगर में 2.1, भुंतर में 1.5, कल्पा 0.6, धर्मशाला 8.2, ऊना 4.6, नाहन 8.4, सोलन 2, कांगड़ा 6.5, मंडी 2, चंबा 5.2, जुब्बड़हट्टी 7.6, कुफरी 6.2, नारकंडा 3.5, रिकांगपिओ 3.6, सेऊबाग 9.4, धौलाकुआं 5.7, बरठी 4, सराहन 2.5, देहरा गोपीपुर में 9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। गिरते हुए तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने पर्यटकों को गाइडलाइन जारी की है कि वे गर्म वस्त्र लेकर आएं और स्थानीय किसान व बागवान अपने मवेशियों व कुकुट को लेकर पुख्ता प्रबंध करें और उन्हें ठंड से बचाएं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

सुखबीर बादल के इशारे पर मेरे खिलाफ साजिश रची गई, जिसके बाद यह आदेश जारी हुआ – CM भगवंत सिंह मान

Punjab4 hours ago

मानसून से पहले बदला मौसम का मिजाज, पंजाब के 17 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Punjab8 hours ago

ED पार्टी के पदाधिकारी पंजाब में नशा बेचते पकड़े गए, क्या ईडी पार्टी से नशे के तार जुड़े हैं?- केजरीवाल

Punjab9 hours ago

अकाली दल और बादल परिवार ने अपनी खत्म हो रही प्रासंगिकता बचाने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब को राजनीतिक अखाड़ा बना लिया है: बलतेज पन्नू

Punjab9 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान; कहा, पंजाब के आम परिवारों के बच्चे लगातार राज्य का मान बढ़ा रहे हैं