Connect with us

Himachal Pradesh

अटल टनल रोहतांग में हिमपात, मनाली-लाहौल मार्ग पर बर्फ में फंसे वाहनों सहित पर्यटक सुरक्षित निकाले

Published

on

अटल टनल रोहतांग के नाॅर्थ और साऊथ पोर्टल में मंगलवार को दोपहर बाद ताजा हिमपात हुआ। साऊथ पोर्टल में 5 इंच जबकि नाॅर्थ पोर्टल में 2 इंच ताजा हिमपात हुआ। इस दौरान पुलिस और प्रशासन ने मनाली-लाहौल मार्ग पर बर्फ के बीच फंसे 3000 वाहनों को निकाला और पर्यटकों को रैस्क्यू किया। जानकारी के अनुसार बर्फबारी के अलर्ट के चलते पुलिस और प्रशासन ने पहले ही तैयारियां कर रखी थीं। हालांकि सुबह के समय पर्यटक वाहनों को सिस्सू की तरफ जाने दिया गया। कई पर्यटक मौसम के मिजाज को देखते हुए पहले ही सिस्सू से निकल गए जबकि कई वहीं पर डटे रहे और बाद में पुलिस और प्रशासन ने इलाके को खाली करवा दिया। पुलिस और प्रशासन समय पर हरकत में न आते तो कई पर्यटक फंस जाते और कइयों की जान पर बन आती। वाहनों और पर्यटकों को रैस्क्यू करने का कार्य देर रात तक चलता रहा। फोर बाई फोर गाड़ियों को ही फिलहाल आगे जाने दिया गया और बाद में देर रात उन गाड़ियों को भी खतरे के चलते रोक दिया गया। ऊंची चोटियों पर हिमपात के चलते अब पर्यटन कारोबारियों सहित किसानों-बागवानों को निचले इलाकों में भी बारिश-बर्फबारी की उम्मीद है। 

सोलंग से आगे गाड़ियों की आवाजाही बंद
मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि 3000 गाड़ियां इलाके से निकाली गईं। इन गाड़ियों को नाॅर्थ पोर्टल से मनाली की तरफ भेजा गया। लाहौल-स्पीति पुलिस और प्रशासन से संपर्क करके सिस्सू से भी सभी गाड़ियों को भेजने के लिए कहा और सभी पर्यटक व अन्य लोग सुरक्षित मनाली पहुंचाए गए। लाहौल-स्पीति प्रशासन और पुलिस ने भी लाहौल की तरफ जाने वाले लोगों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया है।एसपी लाहौल स्पीति मयंक चौधरी ने बताया कि बर्फबारी के बीच पर्यटकों के कुछ वाहन फंस गए थे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा सुरक्षित निकाल लिया गया है। अटल टनल होते हुए सभी वाहनों को मनाली की ओर भेजा जा रहा है। डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि सोलंग से आगे लाहौल की तरफ को गाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी है। यदि निचले इलाके में भी हिमपात हुआ तो नेहरू कुंड के पास ही गाड़ियों को रोक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बर्फ के ऊपर गाड़ियों के स्किड होने का खतरा रहता है। ऐसे में गाड़ियों को आगे नहीं जाने दिया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज