Connect with us

Himachal Pradesh

दर्दनाक हादसा: कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर टनल में टैंपो ट्रैवलर व ट्रक के बीच टक्कर, एक की मौ*त

Published

on

accident in kiratpur

बिलासपुर: कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर तुन्नू नामक स्थान के पास सुरंग नंबर-3 में एक टैंपो ट्रैवलर व ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में टैंपो ट्रैवलर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आकाश दीप (32) पुत्र राकेश कुमार गांव कल्याणपुर-कीरतपुर साहिब पंजाब के रूप में की गई है। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही बिलासपुर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के तुरंत बाद बुरी तरह से घायल टैंपो ट्रैवलर के चालक आकाश दीप को एम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि यह हादसा टैंपो ट्रैवलर चालक की लापरवाही व तेज रफ्तारी से वाहन चलाने के कारण घटित हुआ है। बहरहाल पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

सुखबीर बादल के इशारे पर मेरे खिलाफ साजिश रची गई, जिसके बाद यह आदेश जारी हुआ – CM भगवंत सिंह मान

Punjab4 hours ago

मानसून से पहले बदला मौसम का मिजाज, पंजाब के 17 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Punjab9 hours ago

ED पार्टी के पदाधिकारी पंजाब में नशा बेचते पकड़े गए, क्या ईडी पार्टी से नशे के तार जुड़े हैं?- केजरीवाल

Punjab9 hours ago

अकाली दल और बादल परिवार ने अपनी खत्म हो रही प्रासंगिकता बचाने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब को राजनीतिक अखाड़ा बना लिया है: बलतेज पन्नू

Punjab9 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान; कहा, पंजाब के आम परिवारों के बच्चे लगातार राज्य का मान बढ़ा रहे हैं