Connect with us

Himachal Pradesh

चिंतपूर्णी में खालिस्तानी नारे लिखने वाले 3 युवक पंजाब से गिरफ्तार

Published

on

चिंतपूर्णी : उत्तरी भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के तलवाड़ा बाईपास पर गत सप्ताह दुकान के शटरों पर देश विरोधी नारे/स्लोगन लिखने के आरोप में 3 युवकों को पंजाब के विभिन्न स्थानों से हिरासत में लिया है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी रोहिणी ठाकुर ने की है। जानकारी अनुसार उक्त घटना को अंजाम देने के लिए 3 युवक चिंतपूर्णी पहुंचे थे, जहां इनके द्वारा होटल में से एक वीरान जगह तलाशी गई। तलवाड़ा बाईपास का चयन भी इसीलिए हुआ क्योंकि वहां लोगों की पैदल आवाजाही कम होती है और कैमरे आदि भी कम जगहों पर ही लगे हैं।

पता चला है कि जिस दौरान आरोपियों ने खालिस्तान समर्थन में नारे लिखे उसी दिन वह मौके से निकल कर पंजाब चले गए। अब जब पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो होटल में लगे कैमरों से आरोपी युवकों की शिनाख्त हुई। थाना प्रभारी रोहिणी ठाकुर की टीम ने पंजाब के कई स्थानों पर आरोपियों की खोज की। बाद में उक्त युवक पंजाब के गोरायां से हिरासत में लिए गए। आरोपियों की पहचान फूल चंद (26), हैरी (21), जिंदर (28) निवासी गांव संघ ढेसिया गोरायां के रूप में हुई है। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस रविवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

सुखबीर बादल के इशारे पर मेरे खिलाफ साजिश रची गई, जिसके बाद यह आदेश जारी हुआ – CM भगवंत सिंह मान

Punjab4 hours ago

मानसून से पहले बदला मौसम का मिजाज, पंजाब के 17 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Punjab8 hours ago

ED पार्टी के पदाधिकारी पंजाब में नशा बेचते पकड़े गए, क्या ईडी पार्टी से नशे के तार जुड़े हैं?- केजरीवाल

Punjab9 hours ago

अकाली दल और बादल परिवार ने अपनी खत्म हो रही प्रासंगिकता बचाने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब को राजनीतिक अखाड़ा बना लिया है: बलतेज पन्नू

Punjab9 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान; कहा, पंजाब के आम परिवारों के बच्चे लगातार राज्य का मान बढ़ा रहे हैं