Connect with us

Himachal Pradesh

कुल्लू: बटाहर में तीन मंजिला मकान में लगी आग, 30 लाख रुपए का नुक्सान

Published

on

नग्गर : कुल्लू जिला के तहत बटाहर में एक मकान में आग लगने से लाखों रुपए का नुक्सान हो गया। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात बटाहर गांव के जीत राम पुत्र स्वर्गीय बेली राम का तीन मंजिला रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। अग्निशमन केंद्र कटराईं के प्रभारी छपे राम ने बताया कि इस मकान में 10 कमरे, रसोईघर व 3 बाथरूम थे। आग से लगभग 30 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है और लगभग 75 लाख की संपत्ति बचाई गई है, जिसमें उपरोक्त जीत राम के मकान का ढांचा और साथ लगते राम लाल व हीरा लाल के 3-3 मंजिला 3 रिहायशी मकानों को जलने से बचाया गया है।

छपे राम ने बताया कि अग्निशमन विभाग पतलीकूहल, मनाली के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पूर्ण रूप से रात को ही काबू पा लिया था। आग बुझाने के लिए पोर्टेबल पम्प से पानी फैंक कर तथा स्थानीय लोगों की पावर स्प्रे से पानी फैंक कर आग को बुझाया। आग बुझाते हुए मकान मालिक जीत राम को चोट भी आई है, जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचा दिया था। छपे राम ने बताया कि आग से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

सुखबीर बादल के इशारे पर मेरे खिलाफ साजिश रची गई, जिसके बाद यह आदेश जारी हुआ – CM भगवंत सिंह मान

Punjab4 hours ago

मानसून से पहले बदला मौसम का मिजाज, पंजाब के 17 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Punjab9 hours ago

ED पार्टी के पदाधिकारी पंजाब में नशा बेचते पकड़े गए, क्या ईडी पार्टी से नशे के तार जुड़े हैं?- केजरीवाल

Punjab9 hours ago

अकाली दल और बादल परिवार ने अपनी खत्म हो रही प्रासंगिकता बचाने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब को राजनीतिक अखाड़ा बना लिया है: बलतेज पन्नू

Punjab9 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान; कहा, पंजाब के आम परिवारों के बच्चे लगातार राज्य का मान बढ़ा रहे हैं