Connect with us

Haryana

Faridabad में मौसम ने बदला मिजाज, बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाओं का असर

Published

on

Faridabad में पिछले दिनों साफ मौसम के बाद सोमवार सुबह हल्की बूंदाबांदी से बदलाव देखने को मिला। सुबह छह बजे हल्की बारिश के बाद दिनभर बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की धूप निकली लेकिन ठंडी हवाओं के कारण मौसम ठंडा बना रहा। दिन के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई। रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री था, जो सोमवार को घटकर 19 डिग्री रह गया।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक शीतलहर चलने और 26-27 तारीख को हल्की बारिश की संभावना जताई है।

प्रदूषण स्तर में मामूली गिरावट, फिर भी खराब श्रेणी में

बारिश का असर प्रदूषण पर भी पड़ा है। सोमवार को फरीदाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 209 दर्ज किया गया, जो रविवार के मुकाबले 45 अंक कम है। हालांकि, यह अब भी खराब श्रेणी में है। रविवार को AQI 244 था। पिछले हफ्ते यह सामान्य से पांच से छह गुना अधिक तक पहुंच गया था।

सर्दी में स्वास्थ्य पर ध्यान दें: डॉक्टर की सलाह

ठंड के मौसम में सावधानी बरतना जरूरी है। रिटायर्ड सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. गोविंद शरण ने बताया कि ठंड के मौसम में हार्टअटैक का खतरा बढ़ जाता है। बदलते मौसम में सर्दी, खांसी, जुकाम और बदन दर्द के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती है। उन्होंने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने, गर्म पानी पीने और गर्म भोजन करने की सलाह दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग