Connect with us

Haryana

Haryana में 3.25 लाख से अधिक फर्जी BPL कार्डधारकों को रद्द करने की तैयारी, 1 मई को होगा आंकलन।

Published

on

Haryana में विपक्ष अक्सर बी.पी.एल. कार्डधारकों की बढ़ती संख्या पर सवाल उठाता है, यह आरोप लगाते हुए कि राज्य में गरीबों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन संबंधित विभाग की जानकारी के अनुसार, प्रदेश में लगभग 3.25 लाख से अधिक ऐसे कार्डधारक हैं, जिन्होंने पिछले कुछ महीनों से न तो राशन लिया है और न ही किसी सरकारी योजना का लाभ उठाया है। इन राशन कार्डों में से कई फर्जी हो सकते हैं या फिर इन्हें सरकारी लाभ लेने के लिए बनवाया गया था।

सरकार द्वारा ऐसे कार्डों को रद्द करने की तैयारी की जा रही है। सरकार द्वारा हर महीने की एक तारीख को बी.पी.एल. कार्ड बढ़ने या घटने का आंकलन किया जाता है। इस बार 1 मई को होने वाले आंकलन के बाद फर्जी राशनकार्ड धारकों के नाम सूची से काटे जा सकते हैं।

Haryana में 1 मार्च को 51 लाख 97 हजार 984 बी.पी.एल. कार्ड, जबकि 1 अप्रैल को इनकी संख्या 51 लाख 96 हजार 380 रह गई थी। एक मार्च से 1 अप्रैल के बीच सिर्फ 1604 कार्ड कम हुए थे। अब 1 मई को राशनकार्डौँ का संख्या की समीक्षा होगी, जिस के आधार पर यह पता चल सकेगा कि राज्य में बी.पी.एल. कार्ड यानी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोग घटे हैं अथवा बढ़े हैं।

राज्य में 51 लाख 96 हजार 380 बी.पी.एल. परिवारों के अंतर्गत लाभार्थी लोगों की संख्या 1 करोड़ 97 लाख 13 हजार 944 है। राज्य की आबादी करीब 3 करोड़ होने वाली है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 57 हजार 700 ऐसे लोगों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन जारी की, जो विभिन्न कारणों से 3 से 4 माह से रुकी हुई थी। इसमें नई बनी हुई पैंशन भी शामिल है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News18 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News20 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News20 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News23 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News23 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ