Connect with us

Haryana

Karnal में तीन मार्गों पर जाम से परेशान हुए लोग।

Published

on

Karnal । पुराने बस स्टैंड का पिछला गेट मरम्मत कार्य के लिए बंद कर दिया गया है। ऐसे में कैथल, काछवा व असंध की तरफ से आने वाली बसों को बस स्टैंड के अगले द्वार से ही प्रवेश दिया गया। जिस कारण बसों के एंट्री और एग्जिट एक ही जगह से होने के कारण बस स्टैंड रोड पर वाहनों की आवाजाही के कारण
जाम लग गया । इससे न केवल बस स्टैंड मार्ग बल्कि इससे जुड़े तीन अन्य सड़क मार्गों पर जाम की स्थिति पूरे दिन बनीं रही।

ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। महज पांच मिनट का रास्ता तय करने में लोगों को आधा घंटा तक इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा कई लोगों ने तो ई-रिक्शा, ऑटो व बस अड्डा में आने वाली बसों से उतरकर मजबूरन पैदल सफर तय किया। इसके अलावा आपको बतादे की मरम्मत कार्य के कारण आज भी पिछला गेट बंद रह सकता है।

रोडवेज की ओर से भी बस स्टैंड से दूसरे रूट पर जाने वाली करीब 70 बसों के मार्ग को भी बदल दिया है। आंबेडकर चौक से लेकर पुराने बस स्टैंड तक वाहन धीमी गति से चलते रहे। जाम के दौरान बस यात्री अपना सामान और छोटे बच्चों को गोद में उठाकर पैदल बस स्टैंड पहुंचे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News22 hours ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News22 hours ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News22 hours ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News23 hours ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें

Breaking News23 hours ago

भाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आप