Connect with us

Haryana

हरियाणा : मुख्यमंत्री Nayab Saini पहली बार पेश करेंगे हरियाणा का बजट, सत्र का संभावित कार्यक्रम जारी।

Published

on

हरियाणा। हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 19 दिनों तक चलेगा, जिसमें 10 दिन अवकाश होंगे। मुख्यमंत्री Nayab Saini , जो वित्तमंत्री के रूप में पहली बार बजट पेश करेंगे, ने इसके बारे में जानकारी दी।

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का संभावित कार्यक्रम अब जारी कर दिया गया है। यह सत्र 7 मार्च से 25 मार्च तक चलेगा, और होली से एक दिन पहले 13 मार्च को बजट प्रस्तुत किया जाएगा। बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में इस सत्र की तारीखों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। संभावित कार्यक्रम के अनुसार, 7 मार्च को सुबह 11 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा, जबकि 8 और 9 मार्च को अवकाश रहेगा।

10 से 12 मार्च तक राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। 13 मार्च को मुख्यमंत्री Nayab Saini बतौर वित्तमंत्री 2025-26 का बजट पेश करेंगे। 14 से 16 मार्च तक अवकाश रहेगा, जबकि 17 और 18 मार्च को बजट अनुमानों पर चर्चा होगी। 19, 20 और 21 मार्च को कोई सिटिंग नहीं होगी, और 22-23 मार्च को शनिवार और रविवार का अवकाश रहेगा। 24 मार्च को मुख्यमंत्री बजट अनुमानों पर चर्चा का जवाब देंगे, और 25 मार्च को कई विधायी कार्य पूरे होंगे। बजट सत्र की अंतिम रूपरेखा बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में तय की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की