Connect with us

Haryana

Panipat में मकान की छत गिरने से मां-बेटे समेत पांच लोग घायल

Published

on

हरियाणा के Panipat जिले के गांव बबैल में गुरुवार आधी रात करीब ढाई बजे एक मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कमरे में सो रहे मां-बेटे समेत परिवार के पांच सदस्य मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर परिवार के मुखिया और आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। सभी घायलों को मलबे से निकालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

Table of Contents

कैसे हुआ हादसा

परिवार के मुखिया संजय ने बताया कि हादसे के समय वह बरामदे में सो रहे थे, जबकि कमरे में उनकी पत्नी सुषमा, ताऊ की बेटी सुमन, 19 वर्षीय बेटा नीरज, 21 वर्षीय बेटी स्वाति और साली की 13 वर्षीय बेटी माफी सो रही थीं।

रात करीब ढाई बजे अचानक कमरे की छत गिर गई, जिससे सभी मलबे में दब गए। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और सभी को एक-एक कर बाहर निकाला। हादसे में पत्नी सुषमा और बेटे नीरज के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिन पर चार-चार टांके लगे। ताऊ की बेटी सुमन को सिर में अंदरूनी चोट लगी, जबकि माफी के पैर और स्वाति के शरीर पर चोटें आईं।

पुराने मकान और कमजोर गाटर से हुआ हादसा

संजय ने बताया कि उनका मकान लगभग 40-45 साल पुराना है। 11 दिसंबर 2024 को उनकी बेटी स्वाति की शादी के दौरान मकान की मरम्मत कराई गई थी। उस समय उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि कमरे का गाटर कमजोर है। गाटर टूटने की वजह से यह हादसा हुआ।

आर्थिक मदद की गुहार

संजय ने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। बेटी की शादी के बाद उनके पास नया मकान बनाने के लिए पैसे नहीं बचे। मजबूरन टूटे मकान में ही रहना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि उन्हें नया मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाए। इस हादसे के कारण पूरा परिवार मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान है।

प्रशासन से उम्मीद

गांव के लोगों ने भी प्रशासन से अपील की है कि इस परिवार को सहायता प्रदान की जाए ताकि वे अपने लिए एक सुरक्षित घर बना सकें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग