Connect with us

Haryana

घने कोहरे के कारण Hisar में कार तालाब में गिरी, चालक की डूबने से मौत

Published

on

Hisar में घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक कार तालाब में जा गिरी और चालक की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, कार को तालाब से बाहर निकाला और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

यह हादसा फतेहाबाद जिले के गांव भोडिया खेड़ा निवासी 53 वर्षीय जीवन के साथ हुआ। 3 दिसंबर की रात करीब 11 बजे जीवन अपनी i20 कार में भूना जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी गांव सिवानी बोलान के पास पहुंची, तो घने कोहरे की वजह से उन्हें रास्ता साफ दिखाई नहीं दिया और कार सड़क के किनारे स्थित तालाब में गिर गई।

कार पानी में डूबने के कारण जीवन उसमें फंसे रह गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। देर रात पुलिस को सूचना मिलने पर उन्होंने कार और शव को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है और शव का पोस्टमॉर्टम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab13 hours ago

AAP यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी

National13 hours ago

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान

Punjab22 hours ago

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा, डेटा-आधारित जांच के माध्यम से कार्रवाई तेज: हरपाल सिंह चीमा

Punjab22 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Punjab22 hours ago

‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- CM भगवंत सिंह मान