Connect with us

Haryana

Haryana : गाड़ी पर ब्लैक फिल्म लगाई तो खैर नहीं, भरना पड़ सकता हैं 10 हजार का जुर्माना….

Published

on

गाड़ी पर ब्लैक फिल्म लगाई तो खैर नहीं

Special Operation : गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल करने वाले लोग सावधान हो जाएं, क्योंकि हरियाणा पुलिस द्वारा 1 से 7 अप्रैल तक special opeartion चलाया जाएगा, अगर गाड़ी के शीशों पर black फिल्म मिली तो 10 हजार का जुर्माना जिसके तहत ऐसे वाहन चालकों के चालान किए जाएंगे। operation के तहत पकड़े जाने वाले वाहनों के खिलाफ 10 हजार रुपए तक का फाइन किया जाएगा।

DJP office से जिलों में तैनात DSP और sp को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही sp को खुद इसकी समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि हरियाणा पुलिस ऐसे वाहन चालकों पर शिकंजा कसने जा रही है, जो गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाना यातायात नियमों के विरूद्ध है। हरियाणा पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती से निपटेगी।

डीजीपी कपूर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें और उनकी अनदेखी न करें। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से चालान किए जाएंगे। इसके अलावा, उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कोई भी नागरिक बुलेट पटाखा बजाते या गाड़ियों पर ब्लैक फिल्म लगाए हुए पाया जाता है तो इसकी सूचना हरियाणा-112 पर अवश्य दें, ताकि उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके।

दिल्ली में निर्भया जैसी घटना सामने आने के बाद से ही सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सहित दूसरे राज्यों में काले शीशे करने पर पूरी तरह से बैन लगाया हुआ है। इसके बाद से ही समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं, जिसके चलते टिंटेड ग्लास वाली कारों को रोका जाता है और उनके चालान काटने के साथ ही शीशों पर चढ़ी फिल्म भी हटाई जाती है।

लोग भविष्य में ऐसा न करें, इसके लिए भी पुलिस के द्वारा वाहन चालकों के खिलाफ भारी जुर्माने की राशि भी वसूली जाती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News23 hours ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News23 hours ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News23 hours ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News23 hours ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें

Breaking News24 hours ago

भाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आप