Connect with us

Haryana

Haryana Government : हरियाणा सरकार को बड़ा झटका, SC ने शुभकरण मौत की जाँच रोकने से किया इनकार

Published

on

Supreme Court order
हरियाणा सरकार को बड़ा झटका (file photo)

Supreme Court  : किसान आंदोलन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार को बड़ा झटका दिया है. पंजाब के किसान शुभकरण की मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. हरियाणा सरकार की ओर से याचिका दायर की गई थी कि शुभकरण की मौत की चल रही जांच को रोक दिया जाए |

लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने जांच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है और कहा है कि दोनों राज्यों के अधिकारी जांच में शामिल हैं, इसलिए पहले रिपोर्ट आने दीजिए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने दीजिए, बाद में रिपोर्ट पर विचार किया जाएगा|

आपको बता दें कि 13 फरवरी से किसान लगातार हरियाणा-पंजाब सीमा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. शंभू-खनुरी और डब्बावाली बॉर्डर पर प्रदर्शन किया जा रहा है. 21 फरवरी को किसान नेता शुभकरण की मौत हो गई|

वह केवल 22 वर्ष का था। पुलिस के साथ झड़प में किसान शुभकरण सिंह की मौत की जांच हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज से कराने के हाईकोर्ट के आदेश को हरियाणा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है|

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार के आदेश पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट के रिटायर जज के नेतृत्व में जो कमेटी बनाई गई है, उसमें हरियाणा और पंजाब दोनों के एडीजीपी रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं, जिससे लोगों का कानून-व्यवस्था पर भरोसा मजबूत होगा |

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि मामला अभी भी हाई कोर्ट में लंबित है, जिस पर 10 अप्रैल को सुनवाई होनी है और रिपोर्ट कोर्ट को नहीं सौंपी गई है. रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले पर विचार किया जा सकेगा। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई 19 अप्रैल को तय की है|

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग