Connect with us

Haryana

Haryana में डॉक्टरों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के मुख्यालय छोड़ने पर रोक।

Published

on

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद, Haryana सरकार ने सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यालय छोड़ने से रोक दिया है, जबकि डॉक्टरों और स्टाफ की छुट्टियां भी स्थगित कर दी गई हैं। केवल आपातकालीन स्थिति में ही स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा के महानिदेशक से अनुमति प्राप्त कर छुट्टी पर जा सकती हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाल ही में Haryana मंत्रिमंडल की एक आपात बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई और भविष्य की रणनीतियों को लेकर निर्णय लिया गया। बैठक के बाद, राज्य के सभी जिलों के डीसी और पुलिस अधिकारियों—जिनमें एडीजीपी/आईजी, पुलिस आयुक्त, और पुलिस अधीक्षक शामिल हैं—को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा, बुधवार को राज्य के 22 जिलों में रक्षा मॉक ड्रिल भी सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य सेवाएं Haryana के महानिदेशक की ओर से सभी जिलों के सीएमओ (सिविल सर्जन) तथा प्रधान चिकित्सा अधिकारियों को लिखित में आदेश जारी करके डॉक्टरों व पैरा-मेडिकल स्टॉफ को छुट्टियां मंजूर नहीं करने के आदेश दिए हैं। साथ ही, सभी अधिकारियों को अपना मुख्यालय मेनटेन करने को कहा है। बिना मंजूरी के स्टेशन छोड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी। आपात स्थिति में अवकाश अनिवार्य है तो इसके लिए विभाग के महानिदेशक से मंजूरी लेनी होगी।

अस्पतालों में किए प्रबंध

सरकार ने आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी अस्पतालों में पुख्ता प्रबंध करने को कहा है। मॉक ड्रिल के दौरान भी अस्पतालों के साथ-साथ फायर ब्रिगेड सिस्टम को जांचा जा चुका है। मॉक ड्रिल के दौरान कुछ शहरों में दिक्कतें भी सामने आईं। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने इन्हें तुरंत दुरुस्त करने को कहा है। अस्पतालों में जिस तरह से कोविड-19 के दौरान तैयारियां की गई थी, उसी तरह अब भी सभी प्रबंध करने को कहा है।

खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर

Haryana की खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं। संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। साथ ही, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से भी संपर्क साधा हुआ है। हर छोटे-बड़े इनपुट को गंभीरता से लिया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों के लोग प्रदेश में भीड़भाड़ वाली जगहों पर विशेष नजर बनाए हुए हैं। इतना ही नहीं, कई सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।

पुलिस बढ़ाएगी गश्त

Haryana पुलिस मुख्यालय से भी सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को गश्त बढ़ाने को कहा गया है। पुलिस द्वारा संदिग्ध लोगों व असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इंटर-स्टेट बार्डर पर भी सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर पूरी स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग