Connect with us

Entertainment

शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ ने दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया

Published

on

Dunki वर्ल्डवाइड कलेक्शन Day 2: शाहरुख खान स्टारर और राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म ‘डंकी’ ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है। फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब महज दो दिनों में ही फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन के मुताबिक, शाहरुख खान की साल की तीसरी फिल्म ‘डंकी’ ने दुनिया भर में 102 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

मनोबाला विजयबालन ने शनिवार को ट्वीट कर लिखा, दूसरे दिन शुक्रवार को ‘डंकी’ ने दुनियाभर में 45.1 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने गुरुवार को ₹57.43 करोड़ कमाए, जिससे इसका दो दिन का विश्वव्यापी कलेक्शन ₹102.53 करोड़ हो गया। ‘डंकी’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन करीब 30 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। हालांकि, अगले ही दिन साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘सलार’ रिलीज हो गई, जिसके चलते ‘डंकी’ के बिजनेस पर काफी असर देखने को मिला। फिल्म ने दूसरे दिन 20 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। अब तीसरे दिन भी फिल्म 20-30 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।

‘डंकी’ का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। यह फिल्म चार दोस्तों की कहानी है जो विदेश जाने का सपना देखते हैं। हालांकि, उनके पास न तो पासपोर्ट है और न ही वीजा। ऐसे में वे गुप्त रास्ते से विदेश निकल जाते हैं। इस बीच उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू की केमिस्ट्री दिखाई गई है। इसके अलावा विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी फिल्म का हिस्सा हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 hours ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National4 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National4 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab6 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab6 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं