Connect with us

Entertainment

पीएम मोदी की बायोपिक बनाने वाले प्रोड्यूसर संदीप सिंह और आनंद पंडित पर धोखाधड़ी का आरोप

Published

on

साल 2019 में रिलीज हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ में एक नहीं बल्कि तीन-तीन प्रोड्यूसर्स ने अपना पैसा लगाया। ऐसे में अब इससे जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, फिल्म के एक प्रोड्यूसर आचार्य मनीष ने दूसरे प्रोड्यूसर आनंद पंडित और संदीप सिंह पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं आचार्य मनीष ने दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है.

आचार्य मनीष की शिकायत के मुताबिक, आनंद पंडित और संदीप सिंह ने उनसे 14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है. उन्होंने शिकायत में कहा कि संदीप सिंह और आनंद पंडित ने 2019 में पीएम मोदी की बायोपिक में निवेश करने के लिए उनसे संपर्क किया था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि फिल्म की रिलीज के बाद उन्हें अपना निवेश वसूलने के लिए पहला रिकवरी राइट्स मिलेगा. आनंद और संदीप के इस आश्वासन के बाद, आचार्य मनीष ने फिल्म में 14 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए एक बड़ा ऋण लिया। आचार्य मनीष ने यह भी कहा है कि जब फिल्म रिलीज हुई थी तो इसने 32 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. इसके बावजूद, आनंद पंडित ने कथित तौर पर उनका बकाया भुगतान करने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही आनंद ने कथित तौर पर उन्हें कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Uttar Pradesh40 mins ago

सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

Punjab2 hours ago

पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग शाम को: CM आवास पर जुटेंगे मंत्री, कई अहम फैसलों पर लगेगी मोहर

Punjab4 hours ago

पंजाबी सिंगर Karan Aujla को बेंगलुरु शो से पहले नोटिस:छह गाने स्टेज पर नहीं गा पाएंगे, चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर कार्रवाई

Punjab5 hours ago

नशे के खिलाफ लुधियाना पुलिस को बड़ी कामयाबी- जमालपुर पुलिस ने 31 क्विंटल भुक्की चूरा पोस्त समेत 4 वाहन किए बरामद

Haryana6 hours ago

हिसार एयरपोर्ट पर आज से उड़ान यात्री कैफे शुरू:यात्रियों को एयरपोर्ट पर मिलेगा सस्ता खाना, मंत्री चंडीगढ़ से VC से करेंगे शुरुआत