Connect with us

Delhi

Delhi एयरपोर्ट में हुआ बड़ा हादसा, बारिश के कारण टर्मिनल की छत गिरी वाहनों पर, 1 की हुई मौत

Published

on

Delhi के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर आज बड़ा हादसा हो गया| दरअसल बारिश के कारण टर्मिनल की छत नीचे खड़े वाहनों पर गिर गई, जिससे कुछ लोग फंस गए। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) की टीम मौके पर जरूरी कार्रवाई कर रही है| इसके साथ ही इस हादसे में अब तक एक शख्स की मौत हो गई है और 8 लोग घायल हो गए हैं |

हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल वन पर हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव के लिए फायर ब्रिगेड विभाग की चार गाड़ियों को एयरपोर्ट भेजा गया|

बतादें ये हादसा सुबह 5.30 बजे हुआ| अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक हादसे का कारण बारिश के कारण छत गिरना बताया जा रहा है| जानकारी के मुताबिक, छत की चादर का एक हिस्सा और उन्हें सहारा देने वाले कुछ लोहे के बीम भी ढह गए। मलबा टर्मिनल में खड़ी कारों और टैक्सियों पर गिरा, जिससे कुछ लोग फंस गए. अधिकारियों ने कहा कि छत की चादरों के अलावा, सपोर्ट बीम भी ढह गए, जिससे टर्मिनल के पिक-अप और ड्रॉप क्षेत्र में खड़ी कारों को नुकसान पहुंचा।

दिल्ली हवाईअड्डा प्राधिकरण के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “आज सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण, दिल्ली हवाईअड्डा टर्मिनल 1 के पुराने डिपार्चर कॉनकोर्स की छत का एक हिस्सा सुबह करीब 5 बजे ढह गया। कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है।” और आपातकालीन कर्मी प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता और चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं।”

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है| जिस कार पर लोहे की बीम गिरी उसमें से छह लोगों में से एक को बचा लिया गया| सुबह 5.30 बजे डीएफएस को घटना की जानकारी मिलने के बाद तीन फायर ब्रिगेड को हवाईअड्डे पर भेजा गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab12 hours ago

श्री आनंदपुर साहिब में संशोधित हेरिटेज स्ट्रीट प्लान को मंजूरी; श्रद्धालुओं का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव बढ़ेगा : CM भगवंत सिंह मान

Punjab12 hours ago

पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल

Punjab13 hours ago

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश

Punjab13 hours ago

मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत; मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों और 1400 हॉटस्पॉटों की होगी सफाई : हरजोत सिंह बैंस

Punjab13 hours ago

भगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज