Connect with us

Delhi

झुंड के ऊपर फेंकी मसाल, बिगड़ गए हाथी, एक व्यक्ति की ले ली जान

Published

on

नेशनल डेस्कः झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरूवार को एक जंगली हाथी ने वन विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) के एक सदस्य को कुचलकर मार डाला। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना यहां से लगभग 60 किलोमीटर दूर घाटशिला उपमंडल के चाकुलिया में दारिसोल वन क्षेत्र में हुई।

अधिकारी के अनुसार, हाथियों के एक झुंड की सूचना मिलने पर एक क्यूआरटी दल मौके पर गया था। हाथियों के झुंड को पास के जंगल में भगाने के लिए दल जैसे ही मौके पर पहुंचा, तभी जानवरों ने उनपर हमला कर दिया। हाथियों के हमले के बाद वन विभाग के अधिकारी एवं ग्रामीण एकत्र हुए और पटाखे फोड़कर तथा मशालें जलाकर हाथियों के इस झुंड को भगाया।

मंडलीय वन अधिकारी ममता प्रियदर्शी ने बताया कि सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन क्यूआरटी दल के एक सदस्य ने एक हाथी पर मशाल फेंक दी, जिससे स्थिति बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि हाथियों को भगाने के प्रयास में सदस्य ने हाथी पर मशाल फेंकी थी। इसके बाद हाथी उग्र हो गया और उसने सदस्य को कूचलकर मार डाला। अधिकारी के अनुसार, मृतक बबलू बास्के पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले का रहने वाला था, जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग