Connect with us

Delhi

सामने आए क्राइम के दहलाने वाले आंकड़े, 60 मिनट में 3 मर्डर…हर दिन 78 हत्याएं

Published

on

नैशनल डैस्क: देश में हर 60 मिनट में महिलाओं के खिलाफ अपराध की 51 घटनाएं होती हैं और इतने ही मिनट में तीन लोगों की हत्या हो जाती है। ये डरावने आंकड़े राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ताजा रिपोर्ट में सामने आए हैं। रिपोर्ट यह भी दर्शाती है कि 19 महानगरों में स्थिति और चिंताजनक हो गई है जहां महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले 2021 की तुलना में 2022 में 12.3 फीसदी बढ़े हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 2022 में हत्या के कुल 28,522 मामले दर्ज किए गए। यानी हर दिन औसतन 78 हत्याएं हुईं। 2021 में यह आंकड़ा 29,272 और 2020 में 29,193 था। वहीं, 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 4,45,256 मामले दर्ज किए गए, जो 2021 के 4,28,278 मामलों की तुलना में चार फीसदी अधिक हैं।

बच्चों के खिलाफ हिंसा 8.7 फीसदी बढ़ी
2022 में बच्चों के खिलाफ अपराध के कुल 1,62,449 मामले दर्ज किए गए, जो 2021 की तुलना में 8.7 फीसदी अधिक हैं। इसमें 45.7 फीसदी मामले अपहरण और बंधक बनाए जाने और 39.7 फीसदी यौन उत्पीड़न से जुड़े थे।

हत्या के सबसे ज्यादा मामले यूपी में
हत्या के सबसे ज्यादा मामले (3,491) यूपी में दर्ज किए गए। फिर -बिहार (2,930), महाराष्ट्र (2,295), मध्य प्रदेश (1,978) और राजस्थान (1,834) का नंबर रहा। हत्या के 43.92 फीसदी मामले अकेले इन्हीं राज्यों में दर्ज किए गए। केंद्रशासित राज्यों में दिल्ली सबसे आगे रही, जहां हत्या के 509 मामले दर्ज किए गए।

साइबर अपराध बेतहाशा बढ़े:
2022 में साइबर अपराधों के 65,893 मामले दर्ज किए गए, जो 2021 के 52,974 मामलों की तुलना में 24.4% अधिक हैं। वहीं, 19 महानगरों में साइबर अपराध से जुड़े मामलों में 42.7% की वृद्धि हुई। साइबर अपराध के सबसे ज्यादा 64.8 फीसदी मामले (42,710) धोखाधड़ी के मकसद से जुड़े थे। 5.2 फीसदी% यौन शोषण के थे।

पंजाब में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी
पंजाब में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की बात करें तो 2021 में 5,662 मामले सामने आए थे। वहीं 2022 यह आंकड़ा 5,572 रहा। रिपोर्ट में इन घटनाओं में 1.50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 2022 में महिलाओं के अपहरण के 1478, दुष्कर्म के साथ हत्या के तीन मामले सामने आए हैं। 71 दहेज हत्या और एसिड हमले के दो मामले थे। वहीं 2022 में दुष्कर्म के 517 मामले दर्ज किए गए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

निलंबित DIG भुल्लर की मुश्किलें बढ़ी, चंडीगढ़ CBI की विशेष अदालत में चलेगा केस, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

National2 hours ago

CM भगवंत मान की तबीयत में सुधार:थकान के चलते फोर्टिस मोहाली में भर्ती हुए थे; अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

Punjab19 hours ago

अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं: पंजाब ट्रेड कमीशन छोटे व्यापारियों का समय और मेहनत बचाएगा: Harpal Singh

National19 hours ago

CM भगवंत मान की जंग के मैदान में हर गाँव की VDC बनी फ्रंटलाइन योद्धा: पन्नू

Punjab20 hours ago

मोगा की ऐतिहासिक रैली ने नशों के विरुद्ध पंजाब की ‘जंग’ का दूसरा पड़ाव शुरू, विपक्षी पार्टियां अपनी ‘राजनीतिक दुकानें’ बंद होने के डर से घबराईं: Kuldeep Singh

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज